Maha Shivratri Rangoli Designs 2025: ईयरबड की मदद से बनाएं बेलपत्र रंगोली के ये आसान और आकर्षक डिजाइन

घर को सजाने के लिए बाजार में कई प्रकार की चीजें आसानी से उपलब्ध हैं। इस समय महाशिवरात्रि का पर्व भी नजदीक है, और इस मौके पर घर को सजाने के लिए रंगोली का विशेष महत्व है। सोशल मीडिया पर आपको रंगोली के कई आकर्षक डिज़ाइन मिल जाएंगे।
महाशिवरात्रि के अवसर पर आप घर के आंगन, दहलीज या मंदिर के पास बेलपत्र से सजी रंगोली बना सकती हैं। तो आइए, हम आपको कुछ आसान और सुंदर बेलपत्र रंगोली डिज़ाइन दिखाते हैं, जिन्हें आप महज 20 मिनट से भी कम समय में बना सकती हैं, साथ ही इनके बनाने का तरीका भी बताते हैं।
त्रिशूल के साथ बेलपत्र रंगोली डिजाइन (MahaShivratri Rangoli Designs 2025)

घर की देहलीज या आंगन के लिए इस तरह का त्रिशूल डिजाइन बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक दिखाई देगा। आप इस त्रिशूल के साथ डमरू भी जोड़ सकती हैं, जिससे रंगोली और भी खास लगेगी। इस प्रकार के डिज़ाइन की बाउंड्री बनाने के लिए आप बेलपत्र रंगोली के डिजाइन का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेलपत्र को उकेरने के लिए हल्के और गहरे हरे रंग का प्रयोग करें, ताकि आपकी रंगोली को 3डी इफेक्ट मिले और यह और भी सुंदर दिखाई दे।
इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
शिवलिंग और चमेली के साथ बेलपत्र रंगोली डिजाइन

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में इस तरह का रंगोली डिजाइन बेहद आकर्षक और खूबसूरत नजर आएगा। शिवलिंग के लिए आप काले रंग की बजाय सफेद रंग का भी उपयोग कर सकती हैं। इसके साथ, आप "ॐ नमः शिवाय" या "हर हर महादेव" जैसे जयकारे भी लिख सकती हैं। इस प्रकार के डिज़ाइन में जयकारे लिखने के लिए आप बैकग्राउंड में बेलपत्र के डिज़ाइन को रंगों या फूलों से सजा सकती हैं, जो रंगोली को और भी भव्य बना देगा।
सफ़ेद फूलों के साथ बेलपत्र रंगोली डिजाइन

अगर आप महाशिवरात्रि के मौके पर सिंपल फ्लोरल रंगोली के डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो आप विभिन्न प्रकार के फूलों का डिज़ाइन बना सकती हैं और बीच में पत्तियों के रूप में बेलपत्र का डिज़ाइन उकेर सकती हैं। इस रंगोली को और आकर्षक बनाने के लिए कोशिश करें कि आप अलग-अलग रंगों का उपयोग करें। साथ ही, इन बेलपत्र डिज़ाइनों को डेप्थ देने के लिए आप तीली का सहारा ले सकती हैं, ताकि रंगोली में और भी खूबसूरती और त्रिविमता (3D इफेक्ट) आ सके।
इसे भी पढ़ें: 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
शिवलिंग पर सर्प के साथ बेलपत्र रंगोली डिज़ाइन

महाशिवरात्रि के अवसर पर ओम डिजाइन वाली रंगोली बहुत पसंद की जाती है। इसके लिए आप पहले एक सर्कल बनाकर उसमें ओम का डिज़ाइन बना सकती हैं। रंगोली की बाउंड्री को सजाने के लिए आप बेलपत्र का डिज़ाइन बॉर्डर की तरह बना सकती हैं। इसके साथ, बेलपत्र के बीच में डॉट-डॉट कर के आप रंगोली के डिज़ाइन को और भी आकर्षक बना सकती हैं।
अगर आपको महाशिवरात्रि के लिए बेलपत्र रंगोली के ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/rangoli_nation,Youtube/ Artist swapnali, Creative Rangoli Designs, Pinterest/Priyal Food and Art
- महाशिवरात्रि पर किन-किन चीजों से बना सकते हैं रंगोली?
- महाशिवरात्रि पर रंगोली बनाने के लिए आटे, हल्दी, कुमकुम, फूल, चावल, रेत, दाल, और सेम जैसी चीज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- महाशिवरात्रि पर कैसी रंगोली बना सकते हैं?
- महाशिवरात्रि पर शिव के चिह्नों जैसे त्रिशूल, शिवलिंग, और ओम के पैटर्न बनाकर रंगोली बनाई जा सकती है। इसके अलावा, बेलपत्र, शंख, डमरू, और फूलों से भी रंगोली बनाई जा सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।