Govardhan Puja Messages & Quotes in Hindi: 'गोवर्धन पूजा के इस खास मौके पर, आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि का अद्भुत आलोक हो। शुभ गोवर्धन पूजा!'
हर साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा करने की शुभ तिथि 13 पर पड़ रही है। यह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित एक ऐसा त्योहार है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
भगवत पुराण में भी इस कहानी को विस्तार से बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि वृंदावन के लोग लगातार बारिश से परेशान थे। तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी वृंदावनवासियों को बचाया था। भगवान को शुक्रिया अदा करते हुए लोग इस दिन तरह-तरह के व्यजंन बनाते हैं और भगवान को 56 भोग चढ़ाया जाता है।
गोवर्धन पूजा को करने का और इस त्योहार को मनाने के कई वेरिएशन आप देख सकते हैं। कुछ लोग भगवान कृष्ण की मूर्ति को गाय के गोबर से तैयार करते हैं और उसे मिट्टी के दीयों और मोमबत्तियों से सजाया जाता है। इस उत्सव को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है।
मथुरा, वृंदावन और नाथद्वारा जैसे मंदिरों में, भगवान को दूध से नहलाया जाता है, नए कपड़े और आभूषण पहनाए जाते हैं और तमाम व्यंजनों और पकवानों के साथ उनकी सेवा की जाती है।
इस खास मौके पर अगर आप अपने दोस्त, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो हम आपके लिए श्री कृष्ण से जुड़े कई बधाई संदेश ले आए हैं। आप इन्हें अपने रिश्तेदारों तुरंत फॉर्वर्ड कर सकते हैं और गोवर्धन पूजा की उन्हें बधाई दे सकते हैं।
गोवर्धन पूजा विशेस इन हिंदी (Govardhan Puja Wishes in Hindi)
1. घमंड तोड़ा इंद्र का और प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को
शत शत प्रणाम
इसे भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: जानें गोवर्धन पूजा में जौ चढ़ाने का क्या है महत्व?
2. श्रीकृष्ण का है दिन, झूमो, नाचो और गाओ
सच्चे मन से करोगे बाल गोपाल के दर्शन तो पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं
गोवर्धन पूजा की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!
3. गोवर्धन पूजा के इस महत्वपूर्ण दिन पर,
भगवान श्रीकृष्ण आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएं।
शुभ गोवर्धन पूजा!
4. गोवर्धन पूजा के इस पावन दिन पर, यही आस है हमारी
भगवान कृष्ण आपके जीवन को सुखमय बनाएं और करें सभी इच्छाएं पूरी।
गोवर्धन पूजा की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!
5. गोवर्धन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
मथुरा की धरती पर कृष्ण की छाया आपके जीवन को सुखमय बनाए।
आपके घर में खुशियों का वास हो
आपका जीवन खुशियों से भरा रहे,
घर में समृद्धि का अद्भुत आलोक हो।
गोवर्धन पूजा कोट्स इन हिंदी (Govardhan Puja Quotes in Hindi)
6. श्री कृष्ण जिनका नाम
गोकुल जिनका धाम
ऐसे भगवान श्री कृष्ण
को हम सब का प्रणाम
हैप्पी गोवर्धन पूजा
7. प्रेम से जपो कृष्ण का नाम
दिल की हर इच्छा पूरी होगी
कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ
उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी
गोवर्धन पूजा की शुभकामना
8. गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर,
आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि की बौछार हो। शुभकामनाएं!
9. आइए हम श्री कृष्ण से इस अवसर पर सभी के दुख बांटने की कला सीखें
गर्मजोशी से इस दिन का स्वागत करें
और मिलकर जपें हरे कृष्णा हरे हरे!
गोवर्धन पूजा मैसेज न हिंदी (Govardhan Puja Message in Hindi)
10. गोवर्धन पूजा का यह पवित्र दिन आपके लिए सफलता, धन और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं!
11. गोवर्धन पूजा उत्साह और खुशी के साथ मनाई जाती है।
भगवान कृष्ण आपके लिए प्यार और सौभाग्य लाएं और आपके जीवन से सभी बुराइयों और दर्द को नष्ट करें।
गोवर्धन पूजा की बधाई!
12. गोकुल का ग्वाला बनकर वो
गैया रोज़ चराता था।
ईश्वर का अवतार था वो
लेकिन गाय माता की सेवा करता था।
ऐसा महान है यह त्योहार
जिसने बढ़ाया प्रकृति का मान।
गोवर्धन पूजा व्हाट्सऐप स्टेट्स इन हिंदी (Govardhan Puja Whatsapp Status in Hindi)
13. गोवर्धन पूजा के इस धार्मिक उत्सव को मनाते हुए, आपके जीवन में शांति और सफलता हो। 🌠 #गोवर्धनपूजाकीबधाई
इसे भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: क्यों की जाती है गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा? जानें कितनी परिक्रमा के बाद मनोकामना हो जाती है पूरी
14. गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏 #गोवर्धनपूजा
15. गोवर्धन पूजा के इस खास मौके पर, आपके जीवन में खुशियाँ और समृद्धि की बौछार हो। 🎉 #गोवर्धनपूजाविशेस
16. मथुरा और वृंदावन में है अपने कान्हा का मान
उनको समर्पित है हमारा प्यार
चलो रे कान्हा को भोग लगाओ और 56 भोग बनाओ #हैप्पीगोवर्धन
अगर आपको ये कोट्स, विशेस और मैसेज अच्छे लगे, तो इन्हें अपने दोस्तों को तुरंत भेजें। इस लेख को लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। इसी तरह के खास विशेस लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Canva
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों