Wed Sep 16, 2026 | Updated 01:43 AM IST

Govardhan Puja 2023: जानें गोवर्धन पूजा में जौ चढ़ाने का क्या है महत्व?

गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन गाय के गोबर से भगवान की आकृति बनाई जाती है। 
Updated:- 2023-11-03, 16:38 IST
Significance of Jau by expert

(jau significance in govardhan puja 2023) हिंदू पंचांग में कार्तिक माह के अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को पंचपर्व के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार की शुरूआत धनतेरस से शुरू होती है और भाईदूज के समाप्त हो जाती है। इस बात करें, दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की, तो इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा के साथ-साथ गाय की पूजा भी करने का विधान है। इस दिन गाय के गोबर से भगवान कृष्ण की आकृति बनाई जाती है और उनकी पूजा की जाती है और आखिर में पूरा परिवार मिलकर परिक्रमा करता है, जिससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस दिन जौ का क्या महत्व है।

इसके बारे में जानना जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं। 

गोवर्धन पूजा में जौ का महत्व (Significance of Jau)

jau ka aata

गोवर्धन पूजा के दिन सबसे पहले गाय के गोबर से भगवान कृष्ण (श्री कृष्ण मंत्र)की आकृति बनाकर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। उसके बाद पूरा परिवार साथ परिक्रमा करता है। परिक्रमा करने के बाद पानी की धारा गिराते हुए और जौ बोते हुए परिक्रमा पूरी करते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को धन-धान्य में कभी कमी नहीं होती है और परिवार में आपसी संबंध भी मजबूत हो सकते हैं।

जौ आर्थिक तंगी कर सकता है दूर (Jau to overcome financial difficulties)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहें हैं या फिर आपके पास पैसा टिकता नहीं है, साथ ही घर में अक्सर अनबन होती रहती है, तो गोवर्धन पूजा से एक दिन पहले जौ पिसवाना चाहिए और उसका रोटी बनाकर गरीब को खिलाएं। ऐसा करने से लाभ हो सकता है और शुभ परिणाम भी मिलने लग जाती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें -  Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा पर घर में इस एक वस्तु का करें धुआं, नकारात्मकता होगी दूर

गोवर्धन पूजा की सुबह जौ का पानी तुलसी में डालें (Pour barley water into Tulsi on the morning of Govardhan Puja)

गोवर्धन पूजा से एक दिन पहले रात्रि में जौ को पानी में डालें और उसके पानी को अगले दिन सुबह तुलसी के पौधे में डल दें। इससे अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है और मां तुलसी के साथ माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु भी बेहद प्रसन्न होते हैं और गोवर्धन पूजा के दिन उन्हीं के स्वरूप की पूजा करने का विधान है।

इसे जरूर पढ़ें -  Govardhan Puja 2023: गोवर्धन पूजा के दिन क्या करें और क्या न करें, ज्योतिष से जानें

जौ माता लक्ष्मी को चढ़ाएं (Offer jau to Mata Lakshami)

barley जौ के फायदे

गोवर्धन पूजा के दिन जौ माता लक्ष्मी (माता लक्ष्मी मंत्र) को जरूर अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।