Google Maps का इस्तेमाल हम सभी रास्ते खोजने, ट्रैफिक चेक करने और सही लोकेशन तक पहुंचने के लिए करते हैं। कई लोग गूगल पर लोकेशन तो सर्च कर लेते हैं, पर उन्हें ठीक से देखना नहीं आता है, जिसके कारण लंबी रूट या गलत रास्ते पर भी चले जाते हैं। दरअसल, गूगल मैप पर आड़ी-तिरछी और लाल, नीली, पीली आदि कई रंगों की रेखाएं बनी होती हैं, जिनका अलग-अलग मतलब होता है। कई लोग इन कलर्स का सही मतलब नहीं जान रहे होते हैं, जिससे उन्हें लोकेशन तक पहुंचने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गूगल मैप पर दिखाई देने वाले ये रंग असल में सड़क, ट्रैफिक और भौगोलिक क्षेत्रों की स्थिति को दर्शाते हैं। तो चलिए बिना देर किए यहां समझते हैं कि Google Maps पर दिखने वाले ब्लू, ग्रीन और येलो कलर का क्या मतलब होता है।
गूगल मैप पर दिखने वाले रंगों का क्या है मतलब?
ब्लू कलर
गूगल मैप पर दिखने वाला ब्लू कलर रूट और नेविगेशन का संकेत देता है। जब आप Google Maps पर कोई रास्ता खोजते हैं, तो ब्लू कलर उस रूट को दर्शाता है, जिस पर आपको जाना है।अगर ब्लू लाइन गहरी है, तो इसका मतलब है कि ट्रैफिक कम है और आप आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। वहीं, हल्का ब्लू कलर पानी (नदी, झील या समुद्र) को भी दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है।
रेड कलर
ज्यादा ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाले इलाके के लिए गूगल मैप रेड कलर दिखाता है। अगर कोई सड़क रेड कलर में दिख रही है, तो इसका मतलब है कि उस जगह पर भारी ट्रैफिक जाम है। गहरा रेड रंग यह संकेत देता है कि वहां ट्रैफिक बहुत ज्यादा है और आपको वैकल्पिक रास्ता लेना चाहिए।
ग्रीन कलर
यह रंग उस रास्ते पर मौजूद हरियाली और खुले क्षेत्र को दर्शाता है। आसान भाषा में, ग्रीन कलर मैप पर पार्क, जंगल, गार्डन, गोल्फ कोर्स जैसी जगहों को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप किसी नेशनल पार्क या किसी बड़े ग्रीन एरिया में हैं, तो आपको मैप पर वह क्षेत्र हरे रंग में दिखाई देगा। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि उस रास्ते पर ट्रैफिक बेहद कम है और वहां से आसानी से निकला जा सकता है।
ग्रे और ब्लैक कलर
बंद रास्ते और ट्रैफिक जाम के लिए गूगल मैप ग्रे और ब्लैक कलर शो करता है। इसका मतलब है कि वह सड़क बंद हो सकती है या वहां ज्यादा भीड़ है। अगर किसी जगह सड़क बंद है या कोई घटना हुई है, तो वह ब्लैक कलर में दिख सकती है।
इसे भी पढ़ें-Google Map मुफ्त में हमें यूं पहुंचा देता है लोकेशन तक, पर कैसे करता है मैप से कमाई?
येलो कलर
गूगल मैप पर शो होने वाला येलो कलर मेन रोड और मॉडरेट ट्रैफिक की ओर इशारा करता है। येलो कलर मुख्य रूप से बड़े और महत्वपूर्ण रास्तों को दर्शाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह दिखाता है कि उस रास्ते पर ट्रैफिक मध्यम है यानी न बहुत ज्यादा भीड़ है और न ही सड़क पूरी तरह खाली है।
इसे भी पढ़ें-Google Map पर क्या आप भी करते हैं आंख बंद करके भरोसा? जानें नेविगेशन के लिए यह कहां-कहां से जुटाता है जानकारी
कैसे करें सही इस्तेमाल?
- अगर आपको जल्दी पहुंचना है, तो ब्लू या ग्रीन कलर वाले रूट को प्राथमिकता दें।
- येलो कलर वाली सड़क पर ट्रैफिक हो सकता है, लेकिन वह बहुत ज्यादा नहीं होगा।
- रेड और ब्लैक वाले रास्तों से बचने की कोशिश करें, क्योंकि वहां जाम लग सकता है।
इसे भी पढ़ें-CNG कार चलाने वालों को जरूर जाननी चाहिए Google Map की ये खास ट्रिक्स, सफर होगा आसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों