CNG कार चलाने वालों को जरूर जाननी चाहिए Google Map की ये खास ट्रिक्स, सफर होगा आसान

Google Map Tips and Tricks: अगर आप लंबे सफर पर निकलते हैं, तो रास्ते में CNG स्टेशन ढूंढना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसी स्थिति में, गूगल मैप्स इस समस्या का समाधान करता है, जिससे आप पहले से ही अपनी यात्रा के लिए CNG पंप को सेव करके रख सकते हैं। यह सिर्फ CNG पंप को ही सेव नहीं करता है, बल्कि रेस्टोरेंट, पार्क, होटल, या अन्य स्थानों को भी सेव करने में मदद करता है।
अगर आप दिल्ली से लखनऊ की यात्रा कर रहे हैं, तो यह आपको 200 किलोमीटर दूर स्थित CNG स्टेशन नहीं दिखाएगा। लेकिन अगर आप पहले से ही जरूरी लोकेशन्स को सेव कर लेंगे, तो बार-बार सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। CNG कार चलाते हैं, तो सफर के दौरान सबसे बड़ी चिंता कहीं बीच रास्ते में गैस खत्म न होने की होती है, लेकिन आपको अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। Google Maps की कुछ खास ट्रिक्स अपनाकर आप अपने सफर को स्मूद और आसान बना सकते हैं। आइए इन जरूरी स्टेप्स के बारे में जान लेते हैं।
डेस्कटॉप पर Google Maps में लोकेशन कैसे सेव करें?

अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर लोकेशन सेव करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- अपने वेब ब्राउज़र में Google Maps पर जाएं।
- जिस स्थान को आप सेव करना चाहते हैं, उसे सर्च बार में टाइप करें।
- जब सर्च रिजल्ट में वह स्थान दिखे, तो उस पर क्लिक करें।
- स्थान से जुड़ी जानकारी के साथ नीचे Save बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- आप इसे Favorites, Want to Go, या Starred Places जैसी पहले से बनी लिस्ट में सेव कर सकते हैं।
- यदि आप चाहें, तो नई कस्टम लिस्ट बनाकर उसमें भी लोकेशन सेव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है बिना इंटरनेट के भी चला सकती हैं गूगल मैप? बस पता होनी चाहिए यह ट्रिक
मोबाइल पर Google Maps में लोकेशन कैसे सेव करें?

अगर आप मोबाइल ऐप के जरिए लोकेशन सेव करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें-
- अपने Android या iPhone पर Google Maps ऐप खोलें।
- सर्च बार में CNG पंप, रेस्टोरेंट या अन्य स्थान टाइप करें।
- उस जगह पर टैप करें, जिससे उसकी डिटेल खुल जाएगी।
- स्क्रीन पर Save बटन दिखेगा, उस पर टैप करें।
- इसके बाद, अपनी लिस्ट सेलेक्ट करें या नई लिस्ट बनाएं।
इसे भी पढ़ें- Google Map मुफ्त में हमें यूं पहुंचा देता है लोकेशन तक, पर कैसे करता है मैप से कमाई?
Google Maps के कुछ अतिरिक्त टिप्स

- यदि किसी स्थान की जरूरत नहीं है, तो आप सेव की गई लोकेशन को एडिट या डिलीट कर सकते हैं।
- Google Maps खोलें और Saved सेक्शन में जाएं।
- यहां पर आपको सभी सेव की गई जगहों की लिस्ट मिलेगी।
- अगर आपको किसी एरिया में इंटरनेट की समस्या हो सकती है, तो आप उस एरिया का ऑफ़लाइन मैप डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गूगल मैप सिर्फ रास्ता ही नहीं इन चीजों को भी खोजने में करता है मदद, आप भी जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।