Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:17 AM IST

Google Map मुफ्त में हमें यूं पहुंचा देता है लोकेशन तक, पर कैसे करता है मैप से कमाई?

Google Map: यूजर्स को गूगल हमेशा अपनी मैप सर्विस मुफ्त में देता है। फिर भी मैप सेवा से  गूगल की अच्छी खासी कमाई हो जाती है। ऐसा कैसे होता और गूगल फ्री सर्विस देकर कितनी अर्निंग करता है। आइए जानते हैं कि गूगल मैप अपने प्लेटफॉर्म से कैसे कमाई करता है।
Updated:- 2025-02-24, 13:00 IST
image

Google Maps हमारे लिए रास्ता ढूंढने का सबसे आसान और तेज तरीका बन चुका है। यह कई तकनीकों और डेटा का उपयोग करके हमें लोकेशन तक पहुंचाने में मदद करता है। गूगल मैप, सही और सटीक नेविगेशन के लिए काफी हेल्पफुल है। चाहे आपको किसी नए शहर में घूमना हो या फिर किसी खास जगह तक पहुंचना हो, गूगल मैप हर कंडिशन में आपको सही लोकेशन दिखाने में मदद करता है। खास बात यह कि गूगल की ओर से दी जाने वाली इस सर्विस का लाभ लोग बिल्कुल  मुफ्त में उठाते हैं और मोबाइल में आराम से एक्सेस भी किया जाता है, लेकिन इन सब के बीच सवाल यह उठता है कि आखिर गूगल मैप फ्री सर्विस देकर भी कमाई कैसे कर लेता है। अगर आपके मन में भी कुछ इस तरह के सवाल हो हैं, तो चलिए हम आपको इसका जवाब देते हैं।

गूगल मैप फ्री सर्विस देकर भी कैसे करता है कमाई?

google maps facts

गूगल, स्मार्ट तरीके से यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाकर बिज़नेस मॉडल को चलाता है। यह  यूजर्स को बिल्कुल मुफ्त में मैप सर्विस देता है, लेकिन फिर भी मैप के जरिए गूगल की अच्छी खासी कमाई होती है। इसकी कमाई का सबसे पहला जरिया विज्ञापन हैं, जिसमें गूगल टॉप सर्च या टॉप प्लेस का विकल्प दिखाता है। यहां पर कुछ लोकप्रिय जगह मेंशन होती हैं, जिन्हें पिन करने के लिए गूगल मैप पेमेंट लेता है और यह तरीका उसकी कमाई का जरिया होता है।

इसके अलावा, आज के समय में फूड डिलीवरी, ई-कॉमर्स और कूरियर कंपनियों डिलीवरी के लिए सारी कंपनियां गूगल मैप का सहारा लेती हैं। इसको गूगल मैप API कहा जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गूगल इसके लिए एग्रीगेटर से कुछ राशि का भुगतान लेता है। दरअसल, गूगल ने मैप API के लिए एक फीस तय की हुई है। गूगल मैप पर अगर आप लोकेशन सर्च करते हैं, तो आपको कैब का ऑप्शन दिखता है। इस ऑप्शन से उबर-ओला आदि से कैब बुक कर सकते हैं। इस तरह गूगल मैप ने कई बिजनेस से पार्टनरशिप भी की हुई है। 

इसे भी पढ़ें- Google Map पर सेव कर सकते हैं अपने फेवरेट प्लेस, यहां जानें प्रोसेस 

गूगल मैप से मिलते हैं ये फायदे

google maps facts in hindi

  • गूगल मैप की मदद से आप किसी भी स्थान का सटीक रास्ता पता कर सकते हैं। यह ड्राइविंग, पैदल चलने, साइक्लिंग, और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए अलग-अलग मार्ग दिखाता है।
  • यह रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट देता है और जाम वाले रास्तों से बचने का सुझाव देता है। इससे आपका समय बचता है और आप कम ट्रैफिक वाले रूट से जल्दी पहुंच सकते हैं। 
  • आप आसानी से अपने आसपास के रेस्टोरेंट, होटल, अस्पताल, पेट्रोल पंप, ATM, और अन्य सुविधाओं को ढूंढ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Google Map पर क्या आप भी करते हैं आंख बंद करके भरोसा? जानें नेविगेशन के लिए यह कहां-कहां से जुटाता है जानकारी

  • गूगल मैप के जरिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी मिलती है। यह बस, ट्रेन, मेट्रो आदि का टाइम, रूट और दूरी बताता है। इससे आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गूगल मैप वॉयस नेविगेशन के जरिए आपको चलते-चलते दिशा बताता है, जिससे आपको स्क्रीन पर बार-बार देखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे भी पढ़ें- Google Map पर क्या आप भी करते हैं आंख बंद करके भरोसा? जानें नेविगेशन के लिए यह कहां-कहां से जुटाता है जानकारी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।