Plants Care Tips: पेड़-पौधों तो अधिकतर सभी के घर में होते हैं। यह प्लांट्स वातावरण को हरा-भरा रखने के साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक होते हैं। वहीं घर की छत पर यदि एक छोटा सा टेरिस गार्डन या बाहर की और लॉन होने पर उसमें लगे तरह-तरह के पौधों से घर की भी खूबसूरती बढ़ जाती है। इन पेड़-पौधों को लगाने के साथ ही हमें इन देखरेख करना भी बेहद जरुरी हो जाता है। अन्यथा, ये धीरे-धीरे बेकार होने लगते हैं।
अक्सर आपने देखा होगा किसी मौसम में पेड़ के तने और जड़ों में चीटियां और अजीब से कीड़ें लगने लगते हैं। ये कीड़े हमारे पेड़ पर लगे फल और उसकी पत्तियां नष्ट कर देते हैं। जिसके चलते इनको जल्द से जल्द हटाना बेहद जरूरी हो जाता है। ताकि हम अपने प्लांट्स को सुरक्षित रख पाएं। ऐसा नहीं करने पर कभी-कभी पूरा पौधा ही बेकार हो जाता है। कुछ लोग इसको हटाने के लिए बाजार में मिलने वाली कीटनाशक दवाओं का भी प्रयोग करते हैं, लेकिन कभी-कभी वो भी बेअसर हो जाती हैं।
आज हम इस आर्टिकल में आपको एक आसान सी घरेलू ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपने पौधों को चीटियों और कीड़ों से मुक्त कर सकती हैं।
डिटर्जेंट पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल
यदि आपके पौधों में कीड़े या चींटी ने घर बना लिया है। अब वो जाने का नाम नहीं ले रही हैं, तो आप इसके लिए कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट पाउडर की मदद ले सकती हैं। इसके लिए आपको किसी भी स्प्रे बोतल में दो चम्मच सर्फ डालना है और उसके साथ दो चम्मच सफेद विंगर और पानी डालकर मिक्स कर लेना है। अब इस लिक्विड को अपने पेड़ के जिस भी एरिया पर कीड़े लगे हों वहां स्प्रे करना है। आप देखेंगे कुछ ही दिनों में कीड़े और चीटियों का एकदम सफाया हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : Plant Bugs: पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए ये हैक्स अपनाएं
अन्य ट्रिक्स आजमाएं
- इस ट्रिक के अलावा एंटीसेप्टिक हल्दी भी पेड़-पौधों के कीड़े मारने में मदद करती है। इसके लिए आपको हल्दी पाउडर को पेड़ की जड़ों का आसपास छिड़क दें। इन एक कीटनाशक दवा की तरह काम करता है।
- प्लांट्स में लग चुके छोटे-छोटे कीड़ों को भगाने के लिए आप अंडे के छिलकों का चूरा बनाकर उसको पेड़ के आसपास की मिटटी पर डालें। यह भी एक अच्छी ट्रिक है।
- इसके अलावा आप एक स्प्रे बोतल में नमक का पानी बनाकर उसको पौधों की पत्तियों और तने पर छिड़क सकती हैं। ऐसा आप हर हफ्ते करें। कीड़ें एकदम गायब होने लगेंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Meta AI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों