मोगरे के पौधे में सफेद और सुंदर फूल दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में, अगर पौधा अचानक मुरझा जाए या इसमें फूल आने ही बंद हो जाएं, तो बहुत अफसोस होता है। ऐसे में, पौधे को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए लोग बाजार से महंगे रासायनिक उर्वरक खरीदते हैं। फिर, केमिकल युक्त खाद का इस्तेमाल मोगरे के पौधे में भी करते हैं। हालांकि, आपको यह काम करने की जरूरत नहीं है।
आप सिर्फ 10 रुपये से भी बिल्कुल कम खर्च में पौधे को घरेलू तरीके से हेल्दी बना सकती हैं। अगर आप अपने मोगरे के पौधे को सुंदर और सुगंधित फूलों से लहलहाता हुआ देखना चाहती हैं, तो रसोई में मौजूद 3 खास चीजों की मदद से मोगरे के पौधे की हर डाल पर ढेर सारे फूल खिला सकती हैं। तो चलिए उन 3 स्पेशल चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें जड़ के पास डालकर आप अपने मोगरे के पौधे को फूलों से भर सकती हैं।
मोगरे के पौधे को कैसे बनाएं हरा-भरा?
मोगरे के पौधे को गर्मी में हरा-भरा बनाने के लिए चायपत्ती, सरसों पाउडर और खाने वाला चूना का इस्तेमाल कर सकती हैं। चूना आपको मात्र 10 रुपये में मिल जाएगा। ध्यान रहे चायपत्ती को धोकर अच्छी तरह सुखाने के बाद ही यूज करना है। यह नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जो मोगरे के पौधे की वृद्धि और फूलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। सरसों पाउडर में सल्फर और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, जो फूलों की संख्या को बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें-मोगरे के पौधे के लिए टॉनिक से कम नहीं है ये खाद, यकीन नहीं तो आजमा सकते हैं आप
मोगरे के जड़ के पास खाद डालने का तरीका
- सबसे पहले, मोगरे के पौधे की जड़ के आसपास की मिट्टी को हल्का सा खोद लें।
- अब इस खोदी हुई मिट्टी में सूखी चायपत्ती को अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद, पौधे की जड़ के पास सरसों पाउडर को चारों तरफ से थोड़ा-थोड़ा करके डालें।
- अंत में, आधा चम्मच से भी कम चूना पौधे की जड़ से थोड़ी दूरी पर मिट्टी में मिलाएं। ध्यान रहे कि चूना सीधे जड़ के संपर्क में डायरेक्ट न आए।
- हल्के हाथों से मिट्टी को मिलाएं और आवश्यकतानुसार पानी दें।
मोगरा के पौधे में होममेड खाद डालने के फायदे
यह नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है, जो मोगरे के पौधे की वृद्धि और फूलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह मिट्टी को अम्लीय बनाने में भी मदद करती है, जो मोगरे के पौधे को पसंद है। इसके अलावा, सरसों पाउडर मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की गतिविधि को भी बढ़ाता है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। खाद मिश्रित चूना मिट्टी के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है और कैल्शियम प्रदान करता है, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए कारगर होता है। मोगरे के पौधे को थोड़ी क्षारीय मिट्टी पसंद होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों