मोगरे के पौधे के लिए टॉनिक से कम नहीं है ये खाद, यकीन नहीं तो आजमा सकते हैं आप

मोगरे के पौधे अगर बेजान हो रहे हैं, तो इसे ठीक करने के लिए आप इसमें नीम और सरसों की खली डाल सकते हैं। यह मोगरे के लिए एक टॉनिक की तरह काम कर सकता है। 
Updated:- 2024-06-06, 16:31 IST
image

मोगरे के फूल बेहद सुगंधित और खूबसूरत होते हैं, जो गर्मियों के सीजन में अक्सर आपको गार्डन में देखने को मिल जाएंगे। गार्डन में इसके खिले-खिले सफेद फूल देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। यही कारण है कि होम गार्डनिंग का शौक रखने वाले अपने बगीचे या बालकनी में मोगरे के पौधे रखते ही हैं, लेकिन कई बार इसकी अच्छी देखभाल नहीं कर पाते हैं, जिससे मोगरे के पौधे मुरझाने लगते हैं। यही नहीं, इसमें फूल आने भी बंद हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में, जरूरी है कि आप मोगरे के पौधे में समय-समय पर खाद डालते रहें। तो चलिए आज हम आपको मोगरे के पौधे में डालने लायक बेहतरीन खाद के बारे में बताते हैं। 

मोगरे के लिए लाभदायक है नीम की खली वाली खाद

jasmine plant care

नीम की खली का उपयोग करने से मोगरे के पौधों को हानिकारक बीमारियों से बचाया जा सकता है और यह मोगरे को उचित तरीके से भी विकसित होने में मदद करता है। यही नहीं यह मिट्टी में लगने वाले कवक को भी नष्ट करने में कारगर होता है। आप चाहें तो गमले में पौधा लगाने के पहले भी इसकी मिट्टी में नीम की खली मिला सकते हैं। 

मोगरे के पौधे में नीम की खली डालने का तरीका

  • मोगरे के पौधे में आप हर सप्ताह नीम की खली डाल सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको गमले की मिट्टी की गुढ़ाई करनी है। 
  • फिर, मिट्टी में 1 चम्मच नीम की खली की खाद डालकर उसे मिला दें। 
  • इसके बाद, पौधे में पानी जरूर डालें, पर ध्यान रहे पानी की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इससे जड़ के सड़ने की संभावना बढ़ जाती है। 

मोगरे के लिए फायदेमंद है सरसों की खली की खाद 

jasmine fertilizer homemade tips

सरसों की खली अत्यधिक गुणों से भरपूर है, जो मोगरे के लिए टॉनिक की तरह काम कर सकता है। इसे डालने से मोगरे पौधे मे हफ्ते भर में असर दिखेगा और इसकी ग्रोथ अच्छी होती है। सरसों की खली में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों को स्वस्थ बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में भी पौधों में चाहिए ज्यादा फल और फूल तो अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक्स  

मोगरे के पौधे में सरसों की खली डालने की विधि

  • मोगरे को पौधे में सरसों की खली की खाद डालने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें।
  • उसमें 1 लीटर पानी लेकर थोड़ा सा सरसों की खली डालें। 
  • 4-5 दिनों के लिए इस बाल्टी को ऐसे ही छोड़ दें। 
  • खाद पूरी तरह से गलने के लिए इसे मिलाते रहें। 
  • इसके बाद आप मोगरे के पौधे की मिट्टी में जरूरत अनुसार इस घोल को डाल सकते हैं। 
  • इससे आपके मुरझाए हुए पौधे में हरियाली आ सकती है।

इसे भी पढ़ें- मुरझाए हुए मोगरे में डालें ये ठंडी खाद, फूलों से लद सकती है डाली

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।