munjya box office collection

क्या वाकई होते हैं मुंज्या? जिस खौफनाक कहानी ने लूट लिया है लोगों का दिल जानें उसकी असलियत

हाल ही में रिलीज़ हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लोगों को इस फिल्म की स्टोरी बहुत पसंद आ रही है। ऐसे में आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि आखिर कौन होते हैं मुंज्या।  
Editorial
Updated:- 2024-06-20, 11:40 IST

हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या 7 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी। रिलीज़ से लेकर अब तक इस फिल्म ने तकरीबन 70 करोड़ की कमाई कर ली है। जल्दी ही फिल्म के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म में कोंकण की घाटियों और उनसे जुड़ी मान्यताओं को दर्शाया गया है। 

यूं तो फिल्म की कहने बड़ी मजेदार है लेकिन इसकी असलियत उतनी ही खौफनाक है। ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म जिस मुंज्या के बारे में बताया गया है वह काल्पनिक नहीं बल्कि एक वास्तविकता है जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता हो। तो इस लेख में चलिए जानते हैं कि आखिर कौन होते हैं मुंज्या और क्या है इनसे जुड़ी सच्चाई।

क्या वाकई होते हैं मुंज्या?

who are munjya

मुंज्या का नाता कोंकण के ब्राह्मण समाज से है। कोंकण समाज में 5 से 7 साल तक की उम्र के बच्चों का उपनयन संस्कार किया जाता है। इस दौरान बच्चों को जनेऊ पहनाया जाता है और उनका मुंडन भी किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: कोलकाता को खुशियों का शहर क्यों कहा जाता है?

उपनयन संस्कार के साथ ही कोंकण समाज के इन ब्राह्मण बालकों की पढ़ाई-लिखी भी शुरू हो जाती है। इस पूरी प्रक्रिया को कोंकण भाषा में मुंज्य कहा जाता है और इस प्रक्रिया का पालन करने वाले बच्चों को मुंज्या। 

facts about munjya

जिस दिन उपनयन संस्कार होता है उस दिन से लेकर अगले 10 दिनों के बीच अगर किसी बच्चे की मृत्यु हो जाए और उसकी इच्छाएं अधूरी रह जाएं तो उसकी अतृप्त आत्मा भटकती रहती है। उसी आत्मा को कहते हैं मुंज्या। 

यह भी पढ़ें: शेक्सपीयर ने क्यों लिखा था रोमियो एंड जूलियट, जानिए उन्हें कैसे मिला था आइडिया? यहां पढ़ें दिलचस्प किस्सा

मुंज्या का निवास अधिकतर पीपल के पेड़ या फिर सूखे कुएं में होता है। इसके पीछे की मान्यता यह है कि मुंज्या अपनी इच्छाओं को मरने के बाद पूरा करने के लिए मानवीय शरीर का सहारा लेने की कोशिश करते हैं। 

know about munjya

इसके लिए मुंज्या ऐसे स्थान को चुनते हैं जहां लोगों का आवागमन ज्यादा रहता हो। फिल्म में भले ही कहानी को हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगाया गया हो लेकिन असल में यह एक गंभीर परिस्थिति है।

 

अगर आपने भी मुंज्या फिल्म देखी है तो अप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन होते हैं मुंज्या और क्या है इनसे जुड़ी रहस्यमयी बातें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।