Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

कोलकाता को खुशियों का शहर क्यों कहा जाता है?

भारत में ऐसी कई शहर और गांव है, जहां का इतिहास काफी रोचक है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत के खुशियों के शहर के बारे में बताने वाले हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-19, 10:30 IST
What is the old name of Kolkata

भारत में एक बहुत ही प्रचलित कहावत है, कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी। अर्थात भारत में हर एक कोस में पानी का स्वाद बदल जाता और चार कोस जाने पर भाषा या बोली बदल जाती है। इसलिए इतनी विविधता के बाद भी देश में एकता है और इसलिए इसे विविधता का देश कहा जाता है। ये तो रही भारत की विविधता की बात, लेकिन हमारे देश में इसके अलावा और भी बहुत कुछ है, जो काफी रोचक है और लोग इसे जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको देश के उस शहर के बारे में बात करेंगे, जिसे भारत का खुशियों का शहर कहा जाता है। इस शहर का वास्तविक नाम कुछ और है, खुशियों का शहर उसका निकनेम है। भारत के इस खुशियों के शहर का यह नाम क्यों और कैसे पड़ा चलिए जानते हैं।  

which city is known as city of joy in india

भारत के अलग-अलग राज्य और शहर अपनी-अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं। भारत में जहां पिंक सिटी, झीलों का शहर और सन सिटी जैसे कुछ प्रसिद्ध शहर हैं, जो इन निक नेम से मशहूर हैं। वहीं एक ऐसा भी शहर है, जिसे खुशियों का शहर कहा जाता है। कोलकाता शहर की खूबसूरती और यहां की विरासत के बारे में कई सारी पुस्तकों में बताया गया है। Dominique Lapierre नामक एक मशहूर लेखक ने कोलकाता शहर के ऊपर एक नोवल लिखी है और उन्होंने अपने नोवल का नाम सिटी ऑफ जॉय रखा था। इसके अलावा इस नोवल के आधार पर 1992 में एक फिल्म बनी थी। इस फिल्म में नब्बे के दशक के मशहूर अभिनेता ओम पुरी, शबाना आजमी और पैड्रिक वेज ने लीड रोल प्ले किया था।

आखिर क्यों कोलकाता को कहा जाता है खुशियों का शहर?

why kolkata is known as city of joy

कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय कहने के पीछे यहां की संस्कृति, कला, इतिहास, साहित्य, खान-पान, पर्व और त्योहारों को लेकर लोगों का उत्साह है। कोलकाता कीदुर्गा पूजादेश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। इस त्योहार का हिस्सा बनने और इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। मां दुर्गा की पूजा को लेकर कोलकाता वासियों में बहुत उत्साह, खुशी और जोश देखने को मिलता है। त्योहार और पर्वों को लेकर यहि उत्साह और जोश इस शहर को खुशियों का शहर बनाता है।

इसे भी पढ़ें: शेक्सपीयर ने क्यों लिखा था रोमियो एंड जूलियट, जानिए उन्हें कैसे मिला था आइडिया? यहां पढ़ें दिलचस्प किस्सा

क्या है कोलकाता शहर का इतिहास?

why is kolkata called the city of joy

कोलकाता शहर के इतिहास के बारे में बात करें, तो इससे पहले कलकत्ता के नाम से जाना जाता था। इस शहर का विकास ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था और 1911 तक यह ब्रिटिश सरकार की राजधानी रही थी। ब्रिटिश शासन के पहले तक बंगाल या कोलकातामें बंगाल सल्तनत का शासन चलता था।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा और विधानसभा में क्या अंतर है, जानिए कैसे होता है इनके सदस्यों का चुनाव?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।