Lahsun ka Paudha Kaise Ugaye: अगर आप बागवानी का शौक रखती है, तो यकीनन आप अपने बगीचे में तमाम तरह के नए-नए पौधे जरूर लगाते हैं। लेकिन वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच सब कुछ देख पाना मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में कई लोग चाहकर भी पौधे नहीं उगा पाते हैं। वहीं कुछ लोगों को लगता है कि गार्डनिंग का काम बहुत थकाऊ और टाइम टेकिंग होता है। पर बता दें कि कुछ पौधों के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। खासकर किचन गार्डनिंग लहसुन के पौधे के साथ। इसके लिए आपको केवल एक प्लास्टिक डलिया, डिब्बा और कुछ लहसुन की कलियों की खास जरूरत होगी। उन्हें उगाने के बाद न केवल आप लहसुन की गांठ बल्कि समय-समय पर निकालने वाली हरी पत्तियों की कटिंग कर चटनी और अन्य रेसिपी बनाने में कर सकती हैं।
इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि लहसुन को रसोई या कम जगह पर आसानी से कैसे उगा सकते हैं। खासतौर से जब समय कम और देखभाल करने का समय कम हो। चलिए जानिए पूरा प्रोसेस और कली लगाते वक्त किन बात का ध्यान रखना जरूरी है-
लहसुन का पौधा कैसे उगा सकते हैं?
अगर आप सोच रही हैं कि लहसुन के पौधे को ग्रो करने के लिए किसी बड़े कंटेनर या गमले को खरीदने की जरूरत पड़ेगी। बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप घर में बेकार पड़े प्लास्टिक बोतल या कचरे के डिब्बे में ग्रो कर सकती हैं। इसे लगाते समय बस इस बात का ध्यान दें कि डिब्बे के नीचे छेद हो ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकाल जाए। अधिक नमी के कारण पौधे गलने और बीज सड़ने लग जाते हैं।
इसे भी पढ़ें-बार-बार सब्जी वाले से फ्री में मांगना नहीं पड़ेगा धनिया, बरसात में इन टिप्स की मदद से जल्दी उगा सकती हैं आप
जरूरी सामान
- गमला या ग्रो बैग
- मिट्टी
- लहसुन की कली
- गोबर की खाद
- कोकोपीट
कली बोने का प्रोसेस
- लहसुन के पौधे ग्रो करने के लिए सबसे पहले रसोई में रखी पोटी से स्वस्थ कली निकाल लें।
- अब इन कलियों को पानी में भिगोकर कुछ घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें।
- कली बोने के लिए दूसरी तरफ मिट्टी तैयार करें। बगीचे की मिट्टी लेकर उसमें गोबर की खाद, सरसों खली का पाउडर और नीम पत्ती सुखाकर मिलाएं।
- गमले या प्लास्टिक कंटेनर में चाकू गर्म करके छेद कर ईट या मिट्टी के दीपक का टुकड़ा पलट कर रखें।
- अब इसमें जरूरत के हिसाब से मिट्टी भरकर पानी का छिड़काव करें।
- फिर मिट्टी में थोड़ी-थोड़ी दूर पर कलियों को मिट्टी में दबाएं।
- ध्यान रखें कि लहसुन का नुकीला सिरा ऊपर की तरफ हो और जड़ वाला सिरा नीचे की तरफ।
- आखिर में पानी का हल्का-हल्का छिड़काव करते हुए गमले को हल्की धूप आने वाली जगह पर रखें।
लहसुन के पौधे को जल्दी उगाने के लिए पानी और खाद डालने का सही समय
लहसुन की कलियों को लगाने 20 दिन बाद निकलने वाली पत्तियां 4 से 6 इंच की हो जाती हैं। ऐसे में आप उसमें नाइट्रोजन से भरपूर खाद सरसों की खली का पाउडर या पानी में घोलकर इसका लिक्विड डालें।
लहसुन की कलियां बोने के लगभग 3 से 4 हफ्तों या 1 महीने पर पहली बार खाद डालें। इसके बाद हर 4 से 6 हफ्तों में थोड़ी खाद डालते रहें। ऐसा करने से मिट्टी को जरूरी पोषक तत्व मिलता रहेगा।
लहसुन को बहुत ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी लगे तभी पानी दें। ध्यान रखें कि पानी उतना ही दें कि मिट्टी नम हो जाए।लेकिन उसमें पानी जमा न हो।
लहसुन की कलियों से कितने दिन में पौधेग्रो होने लगते हैं?
अगर आप लहसुन की कलियां बोते समय अच्छी खाद और पानी का सही इस्तेमाल करते हैं। साथ ही उन्हें रोजाना 5-6 घंटे की धूप में रखती हैं, तो 2 हफ्तों के भीतर ही छोटी-छोटी हरी पत्तियां निकलती हुई दिखाई देने लगेगी। सही देखभाल से लगभग 30 से 40 दिनों में आपका पौधा पूरी तरह से हरा-भरा हो जाएगा। इसके बाद आप कैंची की मदद से उनकी पत्तियों की कटिंग कर उपयोग में ला सकती हैं।
लहसुन की गांठ कितने दिन में पूरी तरह से तैयार हो जाती है?
अगला सवाल जो आम तौर पर हम सभी के दिमाग में आता है कि कितने दिन के भीतर लहसुन की गांठ तैयार हो जाती है। बता दें कि पूरी लहसुन की गांठ बनने में 4 से 6 महीने का समय लगता है। जब पौधे की पत्तियां पीली होकर सूखने लगे तब समझ लें कि अब आपकी लहसुन की गांठ तैयार हो गई है। अब आप गांठ को मिट्टी से बाहर निकाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Gardening Tips: 1 ही पौधे में 100 से ज्यादा उग आएंगी मिर्च, बस कर लें आसान सा यह एक उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों