herzindagi
pygmy marmoset

दुनिया के सबसे छोटे बंदर के बारे में जानिए कुछ रोचक बातें

आपने कभी दुनिया के सबसे छोटे बंदर को देखा है, अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-06-30, 15:40 IST

दुनिया में कई तरह के जानवर होते हैं। कई जानवरों के नाम तो हम जानते भी नहीं होंगे। आज हम आपको दुनिया के सबसे छोटे बंदर के बारे में बताने वाले हैं। यह मूल रूप से दक्षिण अमेरिका के अमेजन जंगलों में पाए जाते हैं। ऐसे में काफी कम लोगों ने इस बंदर को कभी देखा होगा। इस बंदर की प्रजाति काफी कम पाई जाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में करीब 2500 मार्मोसेट ही बचे हैं।

पिग्मी मार्मोसेट का साइज

हम बात किसी और की नहीं बल्कि पिग्मी मार्मोसेट की कर रहे हैं। पिग्मी मार्मोसेट काफी छोटे बंदर होते हैं। यह 15 सेमी ऊंचे होते है और इसका वजन 100 ग्राम होता है। इस पिग्मी की पूंछ 20 सेमी लंबी होती है। पंजे पैने होने के कारण यह आसानी से पेड़ पर चढ़ जाता है। इनके शरीर में काफी फुर्ती होती हैं। लंबी पूछ होने के कारण यह आसानी से एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर चले जाते हैं।

पिग्मी मार्मोसेट की खासियत

facts about worlds tiniest monkey pygmy marmoset

बता दें कि यह बंदर नार्मल बंदर से काफी ज्यादा चतुर होते हैं। यह अपना सिर 180 डिग्री तक घुमा लेता है। ऐसे में अगर कोई इनपर शिकार करने आता है तो यह उन्हें पहले ही देख लेते हैं। इस बंदर को लोग करोड़ों रुपये खर्च करके खरीदते हैं। यहीं कारण है कि इनका अवैध व्यापार भी किया जाता है। साल 2020 में एक खबर आई थी कि थाईलैंड से चेन्नई पहुंचे एक व्यक्ति के पास से दो पिग्मी मार्मोसेट को जब्त किया गया था।

इसे भी पढ़ें: बंदर को नियमित खिलाएं रोटी मिलेंगे ये फल

कितने साल जीवित रहते है

tiniest monkey

बता दें कि पिग्मी मार्मोसेट करीब 15 से 20 साल जीवित रहते हैं। वहीं एक नवजात पिग्मी की बात करें तो उसकी लंबाई 5-6 इंच होती है। इसे फिंगर मंकी कहते हैं। यह देखने में काफी क्यूट होते हैं।(जानवरों से जुड़ी ये वायरल वीडियो)

इसे भी पढ़ें: वृंदावन में चश्मा लगाने से क्यों किया जाता है मना? जानें दिलचस्प वजह

क्या खाते हैं पिग्मी मार्मोसेट

पिग्मी मार्मोसेट के खाने की बात करें तो पेड़ों से निकलने वाला गोंद इनका खाना है। जिन्हें यह जीभ से चाटकर खाते हैं। छोटी छिपकली या छोटे कीड़े- मकोड़े भी खाना यह पसंद करते हैं। इसके अलावा यह फल भी खाते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

Photo Credit: instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।