Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

शनिवार के दिन बंदर का दिखना नहीं है मामूली बात, जानें शुभ-अशुभ संकेत

शनिवार के दिन बंदर का दिखना कोई साधारण घटना नहीं होती, बल्कि इसे हनुमान जी और शनिदेव दोनों की कृपा से जोड़ा जाता है। यह संकेत शुभ है या अशुभ, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने बंदर को किस अवस्था, दिशा और मनोदशा में देखा है।
Updated:- 2025-10-17, 13:20 IST
image

ज्योतिष और शकुन शास्त्र में हर जीव-जंतु का दिखना भविष्य के कुछ न कुछ संकेत देता है। खासकर, शनिवार का दिन भगवान शनिदेव और हनुमान जी को समर्पित होता है। चूंकि बंदर को हनुमान जी का साक्षात रूप और प्रतिनिधि माना जाता है, इसलिए शनिवार के दिन बंदर का दिखना एक विशेष संकेत समझा जाता है। यह कोई साधारण घटना नहीं होती, बल्कि इसे हनुमान जी और शनिदेव दोनों की कृपा से जोड़ा जाता है। यह संकेत शुभ है या अशुभ, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने बंदर को किस अवस्था, दिशा और मनोदशा में देखा है। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

शनिवार के दिन बंदर के दिखने का मतलब क्या है?

शनिवार को बंदर का दिखना सबसे बड़ा शुभ संकेत यह है कि आप पर हनुमान जी की विशेष कृपा बनी हुई है। इसका अर्थ है कि आपके कष्ट और संकट जल्द ही दूर होने वाले हैं। हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, और उनका प्रतिनिधि दिखना समस्याओं के अंत का सूचक है।

what happens if we see monkey on saturday

अगर आपको बंदर शांत या बैठा हुआ दिखाई दे, तो यह एक बहुत ही शुभ शकुन है। यह दर्शाता है कि आपके जीवन में स्थिरता आने वाली है। जो कार्य लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। यह पारिवारिक शांति और मानसिक स्थिरता का भी संकेत है।

यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन घर के आसपास बिल्ली का दिखना शुभ या अशुभ, जानें

अगर आप घर से किसी काम के लिए निकल रहे हैं और बंदर आपको उत्तर या पूर्व दिशा में दिखाई देता है, तो आपके कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यह संकेत देता है कि आपकी यात्रा मंगलमय होगी और आपको धन लाभ हो सकता है।

अगर बंदर अपने बच्चों को प्यार से खिलाते हुए दिखाई दे, तो यह आपके पारिवारिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ने का संकेत है। इससे घर के रिश्तों में सुधार होता है और वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।

what does seeing monkey on saturday indicates

अगर आपको बंदर गुस्से में, चिल्लाता हुआ या आपस में लड़ता हुआ दिखाई दे, तो यह एक अशुभ संकेत हो सकता है। यह आने वाली पारिवारिक कलह, रिश्तों में दरार, या घर में किसी बड़े विवाद का सूचक हो सकता है।

अगर बंदर तेजी से दक्षिण दिशा की ओर भागता हुआ या उछल-कूद करता हुआ दिखाई दे, तो यह दर्शाता है कि आपको अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध या विफलता का सामना करना पड़ सकता है। यह किसी बड़ी विपदा या आर्थिक हानि का संकेत भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कुत्ते से राहु तो कौवे से शनि, जानें किस जीव की सेवा से कौन से ग्रह होते हैं प्रसन्न

किसी चोटिल, उदास या किसी चीज के लिए तरसते हुए बंदर को देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपको किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है या आप किसी मानसिक कष्ट से गुजरने वाले हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

FAQ
शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?  
शनिवार के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। 
रास्ते में गाय का बछड़ा देखने का क्या मतलब है? 
रास्ते में गाय का बछड़ा देखना घर में सुख-समृद्धि के आगमन का सूचक है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।