
Interesting Facts About Vrindavan: इन दिनों सोशल मीडिया पर वृंदावन और मथुरा की रिल्स छाई हुई हैं। भक्ति के रंग में रंगे लोग वृंदावन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें तस्वीरों को वीडियोज के माध्यम से साझा करते हैं। बहुत से लोगों का कहना है कि वृंदावन की गलियों में चश्मा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा क्यों है? इस आर्टिकल में जानें।
Smart 🐒🐒🐒
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) October 28, 2021
Ek haath do,
Ek haath lo 😂😂😂😂🤣 pic.twitter.com/JHNnYUkDEw
दरअसल वृंदावन की गलियों में ढेर सारे बंदर मौजूद होते हैं। इन बंदरों के डर से ही लोग अपना चश्मा उतार कर बैग या जेब में रख लेते हैं। बंदरों की नजर जैसे ही चश्मे पर जाती है वो तुरंत चश्मा लेकर भाग जाते हैं। इसी को देखते हुए भक्तों को चश्मा उतारने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ेंः Vrindavan Mystery: वृंदावन के ये तीन रहस्य आज भी हैं एक पहेली

जरूरी नहीं है कि बंदर सिर्फ चश्मा की खींचे। बहुत बार लोगों के फोन और बैग पर भी बंदर हमला कर देते हैं। इसके बाद लोगों को बंदरों को खाने का कुछ देना पड़ता है, फिर जाकर वो सामान वापस करते हैं। बांके बिहारी मंदिर, निधिवन मंदिर, लोई बाजार, बनखंडी और बांके बिहारी मंदिर के आसपास बंदरों का आतंक ज्यादा देखने को मिलता है।

बता दें वृंदावन में ऐसा सालों से हो रहा है और लोग बंदरों को भगवान के रूप में देखते हैं। यही कारण है कि बंदरों के सामान छीनने के बाद भी लोग उनसे प्यार से डील करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः मथुरा-वृंदावन जाएं तो ब्रजभूमि के इन प्रसिद्ध मंदिरों का जरूर करें भ्रमण
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।