herzindagi
spoiled apple use

बड़े काम का है गला हुआ सेब, बस ऐसे करें इस्तेमाल

क्या आप भी खराब या गले हुए सेब को कचरे के ढेर में फेंक देती है। अगर हां तो आपको बता दें कि आप इस बेकार खाद्य पदार्थ से आप काम का सामान बना सकती हैं। चलिए जानते है कैसे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 11:32 IST

स्वास्थ्य सही रखने के लिए हम सभी अलग-अलग फ्रूट खाना पसंद करते हैं। फ्रूट खाने की सलाह बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स भी देते हैं। ऐसे में अक्सर लोग सेब, केला,अनार और मौसमी फल खरीद कर लाते हैं। कई बार ध्यान न देने की वजह से ये फल खराब हो जाते हैं। खराब या गल जाने पर इसे कचरे के ढेर में फेंकने में एक मिनट भी नहीं लगाते है। लेकिन आपको बता दें कि आप गले हुए फल का दोबारा से सही इस्तेमाल कर आप घर के कई कामों के लिए यूज कर सकते हैं। वैसे बात करें कॉमन फ्रूट की जो हर एक घर में आता है वो है सेब। अगर आपकी टोकरी या फ्रिज में रखे हुए सेब गलने या खराब होने लगे हैं तो आज इसे फेंकने की गलती बिल्कुल भी न करें। इस आर्टिकल में आज हम आपको गले हुए सेब का सही इस्तेमाल करने के बारे में बताने जा रहे हैं।

गले हुए सेब का ऐसे करें इस्तेमाल

एक साथ ढेर सारे फल रखने की वजह से दाग, और चोटिल फल के खराब और गलने का चांसेस ज्यादा होते है। इसके अलावा कई बार बिना देखे फल को इकट्ठा रखने पर भी इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। अगर आपकी टोकरी में रखे हुए सेब में से कुछ सेब गल गए हैं तो आप इस तरीके से इस्तेमाल करें कभी भी फेंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

इसे भी पढ़ें- ज्यादा पक गया है केला तो फेंके नहीं,इस तरह करें गार्डन में इस्तेमाल

पौधों के लिए बनाएं फर्टिलाइजर

What can you do with waste apples

गले हुए सेब को फेंकने के बजाय इसकी मदद से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गले हुए सेब को निकाल कर इकट्ठा कर लें। अब सभी सेब को दो से चार टुकड़े में काट लें। काटने के बाद एक बाल्टी या कंटेनर में पानी लेकर उसमें मिलाकर 1 हफ्ते के लिए छोड़ दें। पानी को बीच-बीच में चलाना न भूलें। इसके अलावा आप सेब को मैश करके पानी में मिक्स करें। ऐसा करने आपको फर्टिलाइजर को छानते वक्त दिक्कत नहीं होगी। पौधों में इस्तेमाल करने से पहले लिक्विड को छानकर उसमें पानी मिलाएं। डायरेक्ट पौधों में न डालें।

यह विडियो भी देखें

सेब से बनाएं पेस्टिसाइड स्प्रे

गले हुए सेब की मदद से आप घर पर पेस्टिसाइड स्प्रे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे सबसे पहले सेब को अच्छे से मैश कर लें। अब इसे पानी में मिलाकर दो से चार दिन के लिए छोड़े। अब लिक्विड को छानकर अच्छे से मिक्स करके स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की पत्तियों पर स्प्रे करें।

 जंग हटाने के लिए करें इस्तेमाल

how to remove rust with apple

खराब हुए सेब की मदद से आप जंग को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सेब को काटकर जंग वाली जगह पर रगड़कर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें। अब कपड़े की मदद से पोछते हुए साफ करें।

इसे भी पढ़ें-घर पर इस तरह से बनाएं संतरे के गूदे से खाद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।