Cleaning Hacks: आजकल के टाइम में हर कोई अपनी पार्टी या फिर फैमिली गेट-टुगेदर में बार्बेक्यू ग्रिल का इस्तेमाल करता है। इसमें पके हुए खाना खाना लोगों को काफी पसंद होता है। इसलिए अक्सर लोग इसे खाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, ये ज्यादा इस्तेमाल होने पर गंदा हो जाता है और हम इसे साफ करना भूल जाते हैं। इसकी वजह से इसमें लंबे समय तक गंदगी जमी रहती है, जिसकी वजह से वो फिर आसानी से साफ नहीं होगी। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिन्हें ट्राई करके आप इसे साफ कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे करें साफ।
प्याज का करें इस्तेमाल
- अगर आप घर पर रखे बार्बेक्यू ग्रिल को आसानी से साफ करना चाहती हैं तो इसके लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज के दो टुकड़े करने हैं।
- फिर आपको ग्रिल गर्म करना है और इन प्याज के टुकड़ों को उसमें रखना है।
- इसके बाद एक फोक की मदद से इसे पूरे ग्रिल पर रगड़ना है।
- अब ग्रिल को बंद कर दें और ठंडा होने दें।
- फिर इसे एक कपड़े की मदद से साफ करें।
Tips: इससे ये काफी कम समय में आसानी से साफ हो जाएगा और पहले की तरह आप दोबारा इसमें खाना ग्रिल कर पाएंगी।
नींबू और सोडा का करें इस्तेमाल
- नींबू और सोडा भी घर की चीजों को साफ करने में काफी इस्तेमाल होता है। आप इससे भी अपने घर के बार्बेक्यू ग्रिल को साफ कर सकती हैं।
- इसके लिए पहले आपको नींबू और सोडा का एक पेस्ट तैयार (बार्बेक्यू ग्रिल साफ करने का तरीका) करना है।
- अब एक ब्रश की मदद से इसे ग्रिल पर लगाना है और अच्छे से स्क्रब करना है।
- फिर इसे थोड़ी देर उसी में लगे रहने देना है।
- इसको लगाने से सारी गंदगी फुल जाएगी।
- फिर एक कपड़ा लेना है और अच्छे से इसे साफ कर लेना है।
इसे भी पढ़ें: Barbecue Grill में लगे ज़ंग को साफ करने के आसान टिप्स एंड हैक्स
Tips: इस तरीके से आपका ग्रिल साफ हो जाएगा।
इसके अलावा आप ऐसे और भी तरीके हैं जिससे बार्बेक्यू ग्रिल साफ कर सकती हैं। अगर आप समय-समय पर इसे साफ करती रहेंगी (इन टिप्स से साफ करें ग्रिल) तो इतनी गंदगी नहीं होगी। फिर आप इसे कभी भी निकालकर इस्तेमाल कर पाएंगी। इन टिप्स का ध्यान रखें और ग्रिल को समय-समय पर साफ करें।
इसे भी पढ़ें: किचन के नल में लगे जंग को हटाने के लिए टिप्स एंड हैक्स
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों