मानसून का मौसम काफी ज्यादा खूबसूरत होता है। मानसून के दिनों में हम सभी बालकनी में बैठकर चाय का आनंद उठाना पसंद करते हैं। हालांकि मानसून के दिनों में डेंगू- मलेरिया का खतरा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि घर के खिड़की- दरवाजे खोलने तक का मन नहीं करता। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों के आतंक से परेशान है तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे डेंगू- मलेरिया के खतरा से बच सकती है।
नीम के पत्ते
नीम के पत्ते का धुआं मच्छरों को भगाने का एक प्रभावी तरीका है। इसके लिए आपको नीम के पत्तों को जलाकर घर के बाहर रख देना होगा। आप चाहे तो इसे बालकनी में भी रख सकती है। इससे आपके घर के आसपास डेंगू- मलेरिया का खतरा कम हो जाएगा।
कपूर
कपूर को आप घर में भी जलाकर रख सकते है। एक कमरे में कपूर जलाएं और कुछ मिनटों के लिए दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। इससे मच्छर भाग जाएंगे। मानसून के दिनों के लिए मच्छर काफी अच्छा होता है। इसे आप आसानी से जला सकती है।
इसे भी पढ़ें-मानसून में इन तीन कारणों से बीमार पड़ते हैं आप
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते को आप जलाकर अपने घर के अंदर रख सकती है। इसका धुंआ आपकी घर के मौजूद सभी मच्छरों को भगाने का काम करेगा। इसे जलाने के बाद आप चाहे तो बालकनी में भी तुलसी के पत्ते को रख सकती है।
इसे भी पढ़ें-मानसून के मौसम में घर में नहीं होंगे मच्छर, करें ये काम
लहसुन
लहसुन की महक काफी दमदार होता है। ऐसे में आप चाहे तो लहसुन को जलाकर भी आप घर में रख सकती है। इसके धुआं से डेंगू- मलेरिया का खतरा कम हो जाता है। इसे आपको घर बंद करके जलाना चाहिए। ऐसे में मच्छर मिनटों में भाग जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों