मानसून के मौसम में घर में नहीं होंगे मच्छर, करें ये काम

मच्छर को भगाने के लिए किसी महंगे रिफिल की जरूरत नहीं है। आप कॉफी से लेकर लहसुन तक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-08-08, 15:20 IST
how to get rid of mosquitoes during monsoon season

मानसून यानी बीमारी का मौसम। इस मौसम में ज्यादा बारिश होने के कारण मच्छर की समस्या होने लगती है। गंदे पानी में मच्छर पनपते हैं। मच्छर के काटने से परेशानी हो सकती है। अगर आपके घर में भी मच्छर हो रहे हैं, तो इन्हें मारने के लिए बाजार में मिलने वाली महंगे रिफिल खरीदने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपको मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे।

कपूर से मच्छर कैसे भगाएं?

how to use camphor for mosquitoes

कपूर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा पूजा में किया जाता है। कपूर को शुद्ध माना जाता है। अगर आपके घर में मच्छर हो गए हैं, तो महंगी रिफिल के बजाय आप कपूर का उपयोग कर सकती हैं। कपूर की स्मैल बेहद स्ट्रॉन्ग होती है, जिसके कारण घर में मौजूद कीड़े-मकौड़े मर जाते हैं।

आप मच्छर मारने के लिए दो तरीके से कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कपूर को जलाकर कमरे में रख दें। करीब आधे घंटे बाद सारे मच्छर मर जाएंगे। या बाजार में कपूर के गोलियां मिलती हैं, इसे पानी में भिगोकर रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि इस बाउल को बच्चों की पहुंच से दूर रखें। हर दूसरे से तीसरे दिन बाद ने कपूर का इस्तेमाल करें।

नींबू और लौंग से कैसे दूर करें मच्छर?

नींबू में एसिड और सिट्रस पाया जाता है। नींबू का उपयोग खाने के अलावा घर के अन्य कामों में किया जाता है। अगर बारिश के कारण आपके घर में मच्छर हो गए हैं, तो आपको नींबू और लौंग का इस्तेमाल करना चहिए। इसके लिए आपको नींबू को दो हिस्सो में काट दें, अब इसके अंदर लौंग डाल दें। अब नींबू को आप घर के कोनों में रख सकती हैं। यह मच्छरों को भगाने के लिए एक असरदार और सुरक्षित घरेलू उपाय है। (जानें नींबू से जुड़े हैक्स)

इसे भी पढ़ें:बरसात में बढ़ गए हैं मच्छर तो जानिए कैसे पाएं छुटकारा

क्या लहसुन से मच्छर मर जाते हैं?

how to use garlic for mosquitoes removal

लहसुन का इस्तेमाल केवल खाने और सेहत को तंदुरुस्त बनाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इसकी मदद से आप घर के कुछ काम भी कर सकती हैं। मानसून के मौसम में गंदे पानी के कारण मच्छर की समस्या हो जाती है। इनके काटने से बचे बीमार भी पड़ सकते हैं। मच्छर को मारने के लिए आप लहसुन का उपयोग कर सकती हैं। लहसुन में सल्फर पाया जाता है।

  • लहसुन की कलियों को छिल लें।
  • अब कलियों को थोड़ा सा कद्दूकस कर लें।
  • अब इसे पानी में उबलने के लिए रख दें।
  • जब पानी का रंग हल्का सा बदल जाए, तब गैस बंद कर दें।
  • ठंडा होने पर पानी को स्प्रे बोतल में भर लें और इसे पूरे घर में छिड़क लें।
  • ऐसा करने से मच्छर मर जाएंगे।

कौन-से पौधे होते हैं मच्छरों के लिए हानिकारक

which plants are harmfull for mosquitoes

मच्छरों से राहत पाने के लिए पौधे लगाएं। ऐसे कई पौधे हैं, जो मच्छर के लिए हानिकारक हैं। इनमें तुलसी, रोज मेरी,लैवेंडर,लेमनग्रास और कैटनिप्स शामिल हैं। तुलसी का पत्ता खाने से मच्छर जल्दी मर जाता है। आप चाहें तो तुलसी से स्प्रे भी बना सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP