
सर्दी के मौसम में स्कूटी और बाइक चलाना आफत का काम लगता है। खासकर सुबह और रात के समय। इस दर्द को वो लोग अच्छे से समझ सकते हैं, जो ऑफिस और स्कूल जाने के लिए सुबह-सुबह स्कूटी या बाइक ले जाकर जाते हैं। ठंड के कारण अक्सर उनका हाथ बर्फ जैसा जमने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए वैसे तो लोग ग्लव्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद कई बार हाथ गर्म होने का नाम भी नहीं लेते हैं। अगर आपके साथ ही यह समस्या रहती है, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके हाथ को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं।

ठंडी के मौसम में स्कूटी चलाते वक्त हाथों में ठंडा होना आम बात है। लेकिन यह समस्या उस दौरान ज्यादा बढ़ जाती है, जब आप सुबह के समय स्कूटी चला रहे होते हैं। इस समस्या से बचने के लिए हम सभी ग्लव्स पहनते हैं। इसके बावजूद कई बार हाथ गर्म नहीं होते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या बनी हुई हैं, तो आप ग्लव्स पहनने से पहले नीचे बताए गए तरीके अपनाकर हाथ गर्म रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बाइक-स्कूटी चलाते समय ठंड से बचाएंगी ये 5 राइडिंग एक्सेसरीज
हाथ को गर्म रखने के लिए बाइक ग्लव्स के नीचे सर्जिकल ग्लव्स पहनें। यह ग्लव्स आपके हाथ को गर्म रखने में मदद करेगा। ये ग्लव्स हवा को क्रॉस होने से बचाते हैं। अगर आप लंबी दूरी और ट्रिप पर जा रहे हैं, तो आप इस तरीके को अपना सकती हैं। अगर आपके पास सर्जिकल ग्लव्स नहीं हैं, तो आप पॉलीथीन वाले ग्लव्स को भी पहन सकती हैं।

अगर आप बाजार में मिलने वाले बाइक ग्लव्स का इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसे में पहले ऊनी ग्लव्स पहनें। उसके बाद ऊपर से मोटे ग्लव्स वियर करें। इसके अलावा अगर आप नॉर्मल कपड़े वाले ग्लव्स पहनती हैं, तो आप इसके नीचे ऊनी कपड़े की परत लगा सकती हैं। इसके लिए ग्लव्स के किनारे की सिलाई खोलकर अंदर ऊनी कपड़े की परत लगाकर सिलें।
सुबह ऑफिस निकलने से पहले हाथ को अच्छे सुखाएं। इसके बाद हाथ पर मॉइश्चराइजर से मालिश कर ग्लव्स पहनें। ग्लव्स पहनने से पहले हाथ पर अखबार यानी न्यूजपेपर लपेंटें। इसके बाद ग्लव्स पहनें। ऐसा करने से आप अपने हाथ को ठंडा रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रात में बाइक पर यात्रा करते हुए इन ट्रिक्स को करें फॉलो, कुत्ता कभी नहीं भौंकेगा आपको
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें