Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

Vahan Kharidne ka Muhurat December 2025: 5 और 15 ही नहीं दिसंबर की इन 6 तारीखों पर भी है वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें डेट्स

दिसंबर 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त और नक्षत्र जानें। कार, बाइक, स्कूटी खरीदने के लिए सबसे अनुकूल दिन और समय की पूरी जानकारी।
Updated:- 2025-12-05, 11:13 IST
car buying muhurat december 2025

वाहन खरीदना जीवन का एक अहम निर्णय होता है, वाहन केवल आपकी जरूरत पूरी नहीं करता है बल्कि यह लिविंग स्‍टेटस को बेहतर बनाने के सपने को साकार करता है। हिंदू धर्म में किसी मांगलिक या शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है,संपत्ति, वाहन या जमीन खरीदने को भी शुभ माना जाता है इसलिए इन्‍हें खरीदने से पहले भी सही समय का चयन करना अनिवार्य माना जाता है। परंपरा के अनुसार, शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदने से मालिक के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के रास्ते खुलते हैं। इससे न केवल वाहन से जुड़ी परेशानियों में कमी आती है, बल्कि जीवन में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन भी होता है। इसलिए अगर आप दिसंबर 2025 में नया वाहन लेने का विचार कर रही हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ शुभ तिथियों, समय और नक्षत्रों की जानकारी देंगे। यह जानकारी हमें छिंदवाड़ा निवासी ज्‍योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी से मिली है। आप इन तिथियों पर कार, बाइक, स्‍कूटी या किसी भी प्रकार के वाहन की खरीदारी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- December Festival List 2025: अन्‍नपूर्ण जयंती से लेकर पौष अमावस्या तक दिसंबर में होगी त्‍योहारों की बौछार, यहां जानें तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त

best day to buy car bike december 2025

दिसंबर 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

हिंदी पंचांग के अनुसार आप दिसंबर में निम्‍नलिखित तिथियों पर वाहन खरीद सकती हैं। इस टेब में तिथि के साथ शुभ समय भी बताया गया है-

तिथि वार वाहन खरीद शुभ मुहूर्त नक्षत्र
5 दिसंबर 2025 शुक्रवार 06:59 AM – 12:55 AM (6 दिसंबर तक) रोहिणी, मृगशिरा
7 दिसंबर 2025 रविवार 07:01 AM – 06:24 PM रोहिणी, पुनर्वसु
8 दिसंबर 2025 सोमवार 04:03 PM – 02:52 AM पुष्य
14 दिसंबर 2025 रविवार 07:06 AM – 07:06 AM हस्त, चित्रा
15 दिसंबर 2025 सोमवार 07:06 AM – 09:19 PM चित्रा, स्वाती
17 दिसंबर 2025 बुधवार 05:11 PM – 02:32 AM अनुराधा
24 दिसंबर 2025 बुधवार 01:11 PM – 07:12 AM धनिष्ठा
25 दिसंबर 2025 गुरूवार 07:12 AM – 07:12 AM  धनिष्ठा, शतभिषा
26 दिसंबर 2025 शुक्रवार 07:12 AM – 09:00 AM शतभिषा
28 दिसंबर 2025 रविवार 08:43 AM – 11:59 AM रेवती

वाहन खरीदने के लिए कौन सा दिन शुभ और अशुभ

सही समय पर वाहन खरीदना अत्यंत लाभकारी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ दिन और समय ऐसे होते हैं जो वाहन खरीदने के लिए विशेष रूप से अनुकूल माने जाते हैं।
पंडित सौरभ कहते हैं, "सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार वाहन खरीदने के लिए शुभ माने जाते हैं। इन दिनों वाहन खरीदने से सफलता, सुरक्षा और समृद्धि प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाती है। विशेष रूप से शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन वैवाहिक और मांगलिक कार्यों के लिए भी शुभ होता है। इसके अलावा, एकादशी का दिन भी वाहन खरीदने के लिए सकारात्मक प्रभाव वाला माना जाता है।"
इसके विपरीत, शनिवार का दिन वाहन खरीदने के लिए उचित नहीं माना जाता। इसका कारण यह है कि शनिवार शनि ग्रह से संबंधित होता है, जो वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में बाधा या विलंब ला सकता है। इसलिए शनिवार को नई वाहन खरीदने से बचना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- Amavasya 2025 List: दिसंबर में कब-कब पड़ रही है अमावस्या? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

पंडित सौरभ कहते हैं, "नक्षत्रों के दृष्टिकोण से भी वाहन खरीदने के लिए कुछ नक्षत्र विशेष रूप से अनुकूल माने जाते हैं। स्वाति, पुनर्वसु, शतभिषा और धनिष्ठा नक्षत्र ऐसे समय का संकेत देते हैं जब वाहन खरीदना लाभदायक और शुभ रहता है। इस समय वाहन खरीदने से न केवल वाहन से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य भी बढ़ता है।"

अगर आप दिसंबर 2025 में वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इन शुभ दिनों और नक्षत्रों का ध्यान रखना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।