नवरात्रि पर्व का हिंदू धर्म में बहुत ही खास महत्व है। इस साल 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू होने वाला है। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। देवी मां के आगमन के लिए लोग अपने घर और मंदिर की साफ-सफाई और सजावट करते हैं। अगर आप नवरात्रि के पर्व पर अपने घर और माता के मंदिर को सजाने का विचार कर रही हैं, तो आप इन तरीकों को अपना सकती हैं।
घर की सजावट के लिए आज के समय बाजार में तमाम तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। हालांकि सजावट की सामान को हर कोई खरीद पाए ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में आज हम आपको साड़ी और फूल की मदद मंदिर को सजाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
चैत्र नवरात्रि पर अपने घर को ऐसे करें डेकोरेट
फूलों से सजाएं अपना घर
नवरात्रि पर्व के मौके पर अपने घर को डेकोरेट करने के लिए फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। फूलों से आप अपने घर के लिविंग रूम,मंदिर, बालकनी, सीढ़ियों, मुख्य द्वार आदि को डेकोरेट कर सकती हैं। डेकोरेशन करने के लिए आप आर्टिफिशियल व असली फूल खरीद सकती हैं। हालांकि, अगर आप पूजा घर को असली फूल से डेकोरेट करते हैं तो वह एक लुक क्रिएट करता है। मंदिर को सजाने के लिए अलग-अलग रंग वाले फूलों का चयन करें। इसके लिए आप फूलों की माला बनाकर मुख्य द्वार, खिड़कियों पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप गेंदे और आम की पत्तियां व अशोक की पत्तियों को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-House Decoration Tips: अपने घर को बिल्कुल मुफ्त में सजा सकते हैं आप, जानें कैसे
फूलों से बनाएं रंगोली
घर को सजाने के लिए आप फूलों की मदद से रंगोली बना सकती हैं। अगर आपके घर में जगह कम है तो आप छोटी रंगोली बना सकती हैं। त्योहारों के मौके पर रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। नवरात्रि के मौके पर आप अपनी मनपसंद रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
साड़ी की मदद से सजाएं घर
माता के मंदिर को सजाने के लिए आप घर में रखी पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। साड़ी की मदद से आप अपने मनपसंद आकार में मंदिर को सजा सकती हैं। इसके लिए आप चुनरी वाली साड़ी का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास चुनरी वाली साड़ी नहीं है तो आप प्लेन साड़ी को चुन्नट बनाकर मंदिर में लगा सकती हैं।
साड़ी की मदद से पिलर को करें डेकोरेट
अगर आप मंदिर को बांस की मदद से क्रिएट कर रहे हैं तो आप इन पोल को कवर करने के लिए साड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए साड़ी को पोल में लपेटकर सेफ्टी पिन की मदद से बांधे। अब साड़ी के ऊपर फूल की लड़ी या फिर लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से मंदिर बेहद ही सुंदर लगेगा।
इसे भी पढ़ें-Home Decor Hacks: पुरानी चीजों की मदद से अपने घर को दें नया लुक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik,Her zindagi, Jagran
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों