House Decoration Tips: अपने घर को बिल्कुल मुफ्त में सजा सकते हैं आप, जानें कैसे

Beautiful House: घर की सजावट के लिए आज मार्केट में ढेर सारे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। हालांकि, सजावट के सामान की कीमत बहुत ज्यादा होती है। इस वजह से लोग चाहकर भी इन्हें खरीद नहीं पाते हैं। इस आर्टिकल में जानें कुछ आसान हैक्स जिनकी मदद से आप घर में रखी पुरानी चीजों से अपने आशियाने को नया लुक दे पाएंगे।
घर को धूल से कैसे बचाएं?
घर को सजाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप धूल-मिट्टी से सामान को बचाएं। इसके लिए आपको बस घर में मौजूद एक्स्ट्रा कपड़ों से घर सामान की डस्टिंग करनी है और सामान रखने से पहले कपड़े को बिछाना है। धूल-मिट्टी से हटने से घर का हर सामान साफ-सुथरा लगता है।
इसे भी पढ़ेंः अखबार की मदद से आप कर सकते हैं ढेर सारे काम, जानें कैसे
कांच की बोतल से बनाएं फ्लावर पॉट
घर के अलग-अलग हिस्सों में पौधे और फूल लगाना हमें अच्छा लगता है। अगर आप मार्केट से गार्डनिंग से जुड़ी कुछ वस्तु या फ्लावर पॉट खरीदने जाएंगे, तो आपको ढेर सारा खर्च करना होगा। ऐसे में सही यही है कि आप घर में खाली हुई कांच या प्लास्टिक की कोई भी बोतल को पेंट या ऊन की मदद से सजाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर में बनाएं वॉल हैंगिंग
इन सभी टिप्स के अलावा आप घर के लिए वॉल हैंगिंग भी घर पर बना सकते हैं। वॉल हैंगिंग खराब पेपर, प्लेट्स और कपड़े से बनाया जा सकता है। इससे जुड़े वीडियो आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगे।
प्लास्टिक की बोतल से गमले बनाएं
घर के अलग-अलग हिस्सों को सजाने के लिए आप प्लास्टिक की बोतल से गमले बनाकर लगाएं। इसके लिए आपको प्लास्टिक की 3 लीटर की बोतल को बीच में से काटना है। अब बोतल को अपनी पसंद के हिसाब से सजाएं और घर में लगाएं।
इसे भी पढ़ेंः छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।