Home Decor Hacks: घर की सफाई के साथ ही घर की सजावट करना भी काफी ज्यादा जरूरी हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहे तो अपने घर को पुराने और बेकार पड़े सामानों से नया लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं किन सामानों से आप अपने घर की सजावट कर सकते हैं।
अगर आप भी अपने घर पर रखें पुरानी कांच की बोतल को फेंकने का सोच रही हैं तो ऐसा ना करें। कांच की बोतल को कलर करें और उसे आप चाहे तो फुलदानी भी बना सकती हैं। फुलदानी को आप अपने घर के कोने में रखें। यह देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसके अलावा आप इसमें छोटे पौधे भी लगा सकती हैं।
लड़कियों के पास कई सारे बैग होते हैं। बैग को फेंकने की जगह आप चाहे तो बैग की मदद से अपने दीवार की सजावट भी कर सकते हैं। बैग को आर्टिफिशियल फूलों की मदद से सजाकर उसे घर के कोनों में हैंग कर सकते हैं। इसके साथ आप चाहे तो लाइट की लड़ी भी लगा सकती हैं। रात के समय यह काफी ज्यादा खूबसरत लगते हैं।
आप चाहे तो अपनी पुरानी अलमारी को फिर से एक नया लुक दे सकती हैं। इस पर किताब और कुछ एंटीक पीस रखें ताकि यह देखने में खूबसूरत लगें। इसके अलावा आप इस पर बुक रखने का भी काम कर सकते हैं। यह आपको घर को प्रोफेशनल लुक देगा।
पुराना बक्सा लगभग सभी के घर में होता है। आप चाहे तो इन बक्सों को कलर कर सकती हैं। इसकी मदद से आप अपने घर को एंटीक लुक दे सकती हैं। इंटीरियर डेकोरेशन के लिए पुराने बक्सों पर पेंटिंग करके उन्हें घर के कोने में सजा सकते हैं। यह देखने में काफी कूल लगता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।