herzindagi
How take care of mahogany plant, How to grow a mahogany tree faster

Mahogany: छोटे से बगीचे में भी ऐसे लगा सकते हैं महोगनी का पौधा

महोगनी का पौधा लगाने के लिए आपको बहुत ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है। आप अपने छोटे से बगीचे में भी महोगनी का पौधा लगा सकते हैं। यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं।
Editorial
Updated:- 2024-08-15, 12:30 IST

महोगनी का पेड़ अपनी मजबूत लकड़ी और आकर्षक दिखने के लिए जाना जाता है। हालांकि, यह पेड़ बड़ा होने में काफी समय लेता है और इसके लिए काफी जगह की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने छोटे से बगीचे में भी महोगनी का पौधा लगा सकते हैं? इसके लिए आपको बस कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा।

महोगनी का पौधा

महोगनी के पौधे की कई किस्में होती हैं, इसलिए एक छोटा पौधा चुनें, जो आपके बगीचे में फिट हो सके। महोगनी के पौधे को धूप वाली जगह को काफी पसंद करती है, इसलिए, इसे ऐसी जगह पर लगाएं जहां उसे दिन में कम से कम 6-8 घंटे धूप मिले। महोगनी के पौधे को अच्छी तरह से ड्रेन होने वाली मिट्टी फायदेमंद होती है, इसलिए मिट्टी का चुनाव सावधानी से करें।

What is the best fertilizer for Mahogany trees

महोगनी के पौधे को नियमित तौर पर पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी न दें क्योंकि इससे पौधा खराब हो सकता है। महोगनी के पौधे की नियमित देखभाल करें, जैसे कि पौधे की पत्तियों की सफाई, पौधे की छंटाई, और पौधे को कीटों से बचाने के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल करना। महोगनी के पौधे को छोटे से बगीचे में भी लगाया जा सकता है। इसके लिए, आप महोगनी के बीजों को गमलों में लगा सकते हैं। इसके लिए, आपको ये कदम उठाने होंगे।

कैसे लगाएं महोगनी का पौधा?

  • छोटे-छोटे गमलों में रेतीली मिट्टी डालें और उसे अच्छी तरह से गीला करें।
  • हर गमले में एक बीज को हल्के से दबाएं।
  • गमलों को प्लास्टिक की चादर से ढक दें।
  • जब मिट्टी सूख जाए, तो गमलों को पानी दें।
  • गमलों को किसी ऐसी गर्म जगह पर रखें, जहां इनडायरेक्ट रोशनी हो।
  • कुछ हफ्तों में बीज अंकुरित हो जाएंगे।
  • उस समय, प्लास्टिक हटाएं और धीरे-धीरे महोगनी के छोटे-छोटे पौधों को ज्यादा से ज्यादा धूप में रखें।
  • जब वे लगभग 8 इंच (20 सेमी.) लंबे हो जाएं, तो उन्हें रोपें। 

इसे भी पढ़ें: Gardening tips: घर पर ऐसे लगाएं कदम का पेड़, होंगे ढेर सारे फायदे

What is best fertilizer for Mahogany trees

महोगनी के पेड़ के कई फायदे हैं

1. दवा के तौर पर

महोगनी के पेड़ की छाल, पत्ते और बीज सभी में औषधीय गुण होते हैं। छाल से बुखार, मलेरिया और सिरदर्द में आराम मिलता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और हाइपरटेंशन का खतरा कम होता है। पत्तों में लाइकोपीन नाम का तत्व होता है, जो आंत को स्वस्थ रखता है। इनके सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी कम होता है। 

महोगनी की पत्तियों में एक खास तरह का गुण होता है, जिससे इसके पेड़ के आस-पास मच्छर और कीड़े नहीं आते। इसलिए, इनकी पत्तियों और बीजों के तेल का इस्तेमाल मच्छर मारने वाली दवाइयों और कीटनाशक बनाने में किया जाता है।

2. महोगनी की लकड़ी

महोगनी की लकड़ी काफी टिकाऊ होती है। इसका इस्तेमाल फर्नीचर, जहाज, प्लाईवुड, और सजावट की चीजें बनाने में किया जाता है। इसकी लकड़ी की कीमत 2,000 से 2,200 रुपये प्रति क्यूबिक फुट तक होती है।

the best fertilizer for Mahogany trees

इसे भी पढ़ें: गमले में लगा सकते हैं इन फलों के पौधे, भर-भर कर आएंगे फ्रूट्स

3. महोगनी के बीज

महोगनी के पेड़ के बीज पांच साल में तैयार हो जाते हैं और ये काफी महंगे होते हैं। इनकी कीमत एक हजार रुपये प्रति किलो तक होती है। इन बीजों और फूलों का इस्तेमाल भी दवाइयां बनाने में किया जाता है। 

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।