गमले में लगा सकते हैं इन फलों के पौधे, भर-भर कर आएंगे फ्रूट्स

अगर आप भी हैं पौधे लगाने की शौकीन, पर इसबार फूलों की नहीं बल्कि फलों के पौधे लगाना चाहती हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।

best fruit to grow in containers

आजकल लोग गार्डनिंग के इतने शौकीन हो गए हैं कि अपने घरों के गमले में भी फलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। हालांकि ये आदत अच्छी भी है। इससे न केवल आपके गार्डन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आपको रोजाना ताजे फल भी मिलते रहेंगे। गर्मी के समय में फल शरीर को सिर्फ ठंडक ही नहीं देता है, बल्कि आपकी इन्यूनिटी भी मजबूत रहती है। ऐसे में, आप आराम से कुछ फलों के पौधे गमले, बालकनी या छत पर लगा सकते हैं।

संतरे का पौधा

orange plant

संतरा गर्मी के मौसम में खाना बेहद फायदेमंद होता है। खास बात यह है कि आप इसे घर के गमले में भी उगा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। आपको नर्सरी से संतरे के प्लांट्स या बीज मिल जाएंगे। इसे खरीदकर आप अपने गमले या किसी कंटेनर में लगा सकते हैं। इसमें फल होने के बाद आप इसे कभी भी तोड़कर खा सकते हैं। आपको बता दें, इसके लिए 24 से 32 डिग्री का तापमान होना जरूरी है, तभी यह पौधा अच्छा ग्रो कर सकता है।

चेरी का पौधा

अगर आप गमले में किसी फल का पौधा लगाने की सोच रही हैं, तो आप चेरी का पौधा लगा सकती हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से इसके प्लांट्स खरीद सकते हैं और घर पर लगाकर फल का मजा उठा सकते हैं।

आम का पौधा

mango plant

फलों का राजा कहे जाने वाले आम के पौधे को भी आप गमले में लगा सकते हैं। कई सारेआम के वैरायटी आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। आप मार्केट से अपनी पसंद के अनुसार आम के पौधे लाकर घर के गमले में लगा सकते हैं।

अंजीर का पौधा

गर्मी के मौसम में आप अगर अपने गमले में किसी फल का पौधा लगाने की सोच रही हैं, तो आप अंजीर का प्लांट गमले में लगा सकते हैं। सर्दियों में इसके फल कम हो सकते हैं। पर, गर्मी के लिए यह बेस्ट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-कड़ी धूप में भी हरे-भरे रहेंगे पौधे, घर के बगीचे में लगाएं ये 5 एवरग्रीन प्लांट्स

पपीता का ड्वार्फ पौधा

papaya plant

अगर आपको पपीता पसंद है, तो आप इसका ड्वार्फ पौधा लगा सकते हैं। यानी की मार्केट में आजकल इसके छोटे पौधे भी आने लगे हैं, जिन्हें आप अपने गमले में आसानी से लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Summer Season में इन 3 फलों के पौधों को लगा सकते हैं अपने घर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi, Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP