ई-स्कूटर और परिवहन का सीधा असर पर्यावरण पर पड़ता है। सड़कों पर लगी लंबी ट्रैफिक आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इसके निवारण में ई-स्कूटर या परिवहन वातावरण को अधिक प्रदूषण फैलने के रोकथाम में क्या सहायक है? आइए आज जानते हैं क्यों वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए ई-स्कूटर या परिवहन एक सार्थक विकल्प हो सकता है।
दरअसल, भारत सरकार के नीति आयोग की ई-अमृत वेबसाइट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा असरदार होते हैं और बिजली की लागत के साथ इस्तेमाल करने का मतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करना आपकी यात्रा के लिए पेट्रोल या डीजल भरवाने की तुलना में सस्ता है। रिन्यूएबल एनर्जी से इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को अधिक पर्यावरण-अनुकूल बना सकता है।
ई-स्कूटर एक प्रकार का इलेक्ट्रिक वाहन होता है जो इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से चलता है। ई-स्कूटर आमतौर पर साइज में छोटे और हल्के हो सकते हैं और उनका इस्तेमाल शहरी इलाकों में परिवहन के लिए किया जाता है। कुछ एक साधारण ई-स्कूटर चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है, लेकिन कंपनी द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इनका नगर निगम के तहत सामान्य गाड़ियों से अलग ई-व्हीकल की श्रेणी में रजिस्ट्रेशन कराई जाती है। इलेक्ट्रिक वाहन आमतौर पर ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में कम खर्चीले हो सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: जानिए क्या होती है इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी और क्यों है यह जरूरी?
इसे भी पढ़ें: ये हैं 5 सबसे सस्ती CARS, जानें क्या हैं फीचर्स
हालांकि ई-स्कूटर पर्यावरण के लिए आसान विकल्प हो सकता है, यह अहम है कि वे बढ़ने वाले पॉल्यूशन और ट्राफिक जाम की समस्याओं को समाधान के तौर में देखे जा सकते हैं। वहीं देखा जाए तो दूसरी तरफ, ई-स्कूटर का पर्यावरण पर कुछ नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, ई-स्कूटर के निर्माण और रखरखाव के लिए कुछ ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, ई-स्कूटर के लिए बैटरी को अक्सर बदलने की जरूरत पड़ती है, जिससे कचरे का भी उत्पादन हो सकता है।
कुल मिलाकर, भारत सरकार के नीति आयोग की ई-अमृत वेबसाइट के मुताबिक, ई-स्कूटर का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ई-स्कूटर Fossil Fuel यानी जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में कम प्रदूषण करते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद मिलती है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।