Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:07 AM IST

जानिए क्या होती है इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी और क्यों है यह जरूरी?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी क्या होती है और इससे क्या फायदे होते हैं।   
Updated:- 2022-11-09, 16:43 IST
image

इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाने के कई सारे फायदे होते हैं। ईंधन से चलने वाली गाड़ियों की तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल में कम मेंटेनेंस खर्च लगता हैं। साथ ही ईवी यानी इलेक्ट्रिक व्हीकल से आप रोजाना हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का भी फायदा आपको कई तरह से मिलते है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको किस तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का लाभ मिल सकता है। 

क्या है इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी?

electronic vehicle policy details

कई राज्यों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को शुरू किया है जिससे राज्य के लोगों को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग एंड मोबिलिटी पॉलिसी 2022 को लागू करने की अनुमति हाल ही में दी है।

आपको बता दें कि इस पॉलिसी के अनुसार इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले लोगों को शोरूम की कीमत पर 1 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। आपको यह भी बता दें कि इस पॉलिसी के अनुसार प्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश भी किया जाएगा। साथ ही कई लोगों को इससे रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। 

इसे भी पढ़ेंः कार या बाइक की हेडलाइट्स पर लगे स्क्रैच को इन आसान हैक्स से करें दूर

क्या होगा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से लाभ?

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम की कीमत पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। आपको बता दें कि इसकी भी अलग-अलग प्रकार हैं। जो भी पहले दो लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन होंगे तो उन पर 5,000 रुपये प्रति वाहन सब्सिडी दी जाएगी। वहीं तीन पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 12,000 रुपये और इलेक्ट्रिक कार के लिए 25,000 रुपये प्रति वाहन पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

इसके साथ ही अधिकतम 1000 ई गुड्स कैरियर को भी प्रति वाहन 1,00,000 तक ई-गुड्स कैरियर की खरीद के लिए फैक्ट्री मूल्य पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। आपको बता दें कि इस पॉलिसी से सरकार का उद्देश्य इको-फ्रेंडली परिवहन सिस्टम विकसित करना है।

साथ ही इस पॉलिसी में सरकारी कर्मचारियों को भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आपको बता दें कि बड़े निवेशकों को भी इस पॉलिसी से जुड़ने के लिए कई तरह के तरीकों को देखा जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें निवेश भी कर सके।

इसे जरूर पढ़ें- गर्मियों में बार-बार आती है कार में समस्या तो जरूर करें ये 5 काम

राज्य में इस पॉलिसी की अनुमति के बाद कई सारी नई  बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर भी विचार किया जा रहा है जिससे लोगों को बहुत अधिक फायदा होगा और लोगों की जरूरतें भी पूरी होंगी। 

तो यह थी जानकारी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से जुड़ी हुई। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

 

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।