How to use fertilizer for sweet potato

घर में उगाना है शकरकंद तो ऐसे बनाएं खाद

अगर आपको शकरकंद खाना पसंद है तो शायद उसे उगाना भी ट्राई करना चाहें। जानिए इसे उगाने के लिए सही फर्टिलाइजर कौन सा होगा। 
Editorial
Updated:- 2022-12-06, 16:56 IST

सर्दियों का सीजन है और इस सीजन में शकरकंद खाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस सीजन में शकरकंद को ना सिर्फ स्वाद के हिसाब से बल्कि सेहत के हिसाब से भी अच्छा समझा जाता है। शकरकंद उन सब्जियों में से एक है जिन्हें अपने गार्डन में आसानी से उगाया भी जा सकता है और इन्हें घर पर बिना किसी मसाले या तेल के खाया भी जा सकता है। इसके लिए कोई बहुत महंगी खाद या फिर किसी बहुत कड़े गार्डनिंग रूटीन की जरूरत नहीं होती है।

आपको भी अगर शकरकंद काफी पसंद है तो इन्हें घर में उगाने के लिए बहुत ही आसान स्टेप्स अपनाई जा सकती हैं। वैसे तो इन्हें गमले में भी उगाया जा सकता है, लेकिन गमले के लिए बहुत गहरी जगह होनी चाहिए।

आज चलिए शकरकंद की गार्डनिंग से जुड़ी कुछ टिप्स आपको बताते हैं और ये भी समझाते हैं कि इन्हें कैसे फर्टिलाइज किया जाए।

इसे जरूर पढ़ें- शकरकंद से जुड़े ये हैक्स आपको भी पता होने चाहिए

कैसे गार्डन में उगाएं शकरकंद?

  • शकरकंद को आप बीज से नहीं लगा सकते हैं, इसके लिए स्वीट पोटेटो स्लिप्स (स्वीट पोटेटो का हिस्सा) ही आती हैं जो आपको किसी भी बीज की दुकान या खाद भंडार या ऑनलाइन मिल जाएंगी।
  • मिट्टी में गहरा गड्ढा खोदकर ही इन्हें लगाना चाहिए और इसे लगाने के पहले मिट्टी को अच्छे से खुरच लेना चाहिए ताकि ये सॉफ्ट हो जाए।
  • मिट्टी के साथ आप एक दो कप खाद भी डाल सकती हैं और इसके बाद कम से कम 6-7 इंच गहरा गड्ढा खोदकर इन्हें डालें।
  • अगर आप 2-3 इंच में ही बीज लगा देंगे तो ट्यूब डेवलपमेंट के लिए सही जगह नहीं मिलेगी और शकरकंद का साइज छोटा होगा।
  • वैसे तो शकरकंद बहुत सर्द मौसम में ना लगाए जाएं तो ही अच्छा है, लेकिन अगर आप इसे लगा रहे हैं तो थोड़े दिन का इंतज़ार करें। बहुत जल्दी नतीजा नहीं मिलेगा।
  • इन्हें अच्छी तरह से पानी मिलना चाहिए। साथ ही गहरी मिट्टी की वजह से तापमान भी सही मिलना चाहिए।
  • ह्यूमिड मौसम में ये 70-90 दिनों के अंदर तैयार हो जाते हैं, लेकिन अगर मौसम ठंडा है तो इन्हें समय लग सकता है।

sweet potato fertilizer

शकरकंद के लिए चाहिए कैसी खाद?

अगर आपको शकरकंद को घर में उगाना है तो खाद उसके लिए सही होनी चाहिए और वही है तो इसका साइज और स्वाद दोनों निर्धारित करेगी।

शकरकंद के लिए ऑर्गेनिक खाद ज्यादा बेहतर होती है क्योंकि केमिकल इसकी न्यूट्रिटिव वैल्यू को कम कर देते हैं। आप कम्पोस्ट के अलावा गोबर की खाद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

कब शकरकंद हो सकते हैं खराब?

अगर मिट्टी में ठीक से पोटेशियम नहीं है तो स्वीट पोटेटो काफी खराब हो सकते हैं। ये लंबे भी होंगे और इनका स्वाद भी अच्छा नहीं है। इसी के साथ अगर नाइट्रोजन ज्यादा हो गया तो भी पौधे में पत्तियां तो बहुत अच्छी आएंगी, लेकिन रूट्स सही नहीं होंगी और इसलिए बाहर से लाए नाइट्रोजन वाले फर्टिलाइजर अच्छे नहीं होते हैं।

शकरकंद के लिए सबसे बेस्ट फर्टिलाइजर

अब बात करते हैं उन फर्टिलाइजर्स की जो शकरकंद के लिए सबसे अच्छे साबित हो सकते हैं और आपको पसंद आ सकते हैं।

sweet potato and its fertilizer

कंपोस्ट :

ऑर्गेनिक गार्डन कम्पोस्ट शकरकंद को बहुत से न्यूट्रिएंट्स देने का काम करता है। ये होममेड फर्टिलाइजर भी हो सकता है और ये काफी बेहतर हो सकता है। हां, कम्पोस्ट के साथ गोबर की खाद को अवॉइड करना चाहिए। दोनों में से एक ही डालना अच्छा है।

इसे जरूर पढ़ें- जानिए महिलाओं को डाइट में क्यों शामिल करनी चाहिए शकरकंद

गोबर की खाद:

इसे कम्पोस्ट के साथ नहीं डाला जा सकता, लेकिन इसे अलग से जरूर डाला जा सकता है। ये मिट्टी को न्यूट्रिशन से भरपूर रखती है और साथ ही साथ उसका तापमान भी सही रखती है।

एप्सम सॉल्ट:

शरककंद की सिंचाई करते समय एस्सम सॉल्ट भी डाला जा सकता है। 2 लीटर पानी में 1 बड़ा चम्मच एप्सम सॉल्ट डालकर उसकी सिंचाई करें। ये ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

बोन मील:

इसे आप किसी भी बीज-खाद भंडार से ले सकती हैं। ये ऑर्गेनिक भी आता है और शकरकंद के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

शकरकंद खाने में तो पसंद होगा ही, लेकिन इसके साथ-साथ अगर आप इसे उगाने के बारे में भी सोचेंगी तो शायद आपको अच्छा लगे। आपको गार्डनिंग टिप्स कैसी लगती हैं इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।