Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

कच्चे शकरकंद से बनाएं एक बार यह नाश्ता, घर में हर कोई करेगा तारीफ; पढ़ें रेसिपी

Poha Recipe: सर्दी के मौसम में लोग शकरकंद से अलग-अलग तरह की रेसिपी बनाते हैं। अगर आप भी इस ठंड कुछ अलग प्रकार की डिश बनाना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में शकरकंद पोहा की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-01-05, 13:06 IST
winter sweet potato poha

Sweet Potato Poha Recipe: कड़कड़ाती ठंड में अगर गरमा-गरम और चटपटा नाश्ता मिल जाए, तो न केवल दिल खुश हो जाता है बल्कि दिन बन जाता है। सर्दी के सीजन में अमूमन लोग सीजनल सब्जी और फल का सेवन करते हैं। इस सीजन में आमतौर पर हम शकरकंद को उबालकर या भूनकर या फिर अलग-अलग तरह की रेसिपी बनाकर खाते हैं। अगर आप भी इस सर्दी शकरकंद की नई डिश बनाना चाहती हैं, तो एक बार शकरकंद का पोहा बना सकती हैं। शकरकंद न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि यह फाइबर, विटामिन A और पोटेशियम का भी खजाना है।

शकरकंद पोहा रेसिपी Recipe Card

शकरकंद पोहा बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • शकरकंद- 250 ग्राम
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • करी पत्ते 5-6
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • भुनी हुई मूंगफली- 1/4 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • चीनी- 1 छोटा चम्मच
  • सूखा नारियल- 1 छोटा चम्मच
  • आधे नींबू का रस
  • धनिया पत्ती
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • लाल मिर्च पाउडर-आधा चम्मच
  • हल्दी-आधा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    शकरकंद पोहा बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से धोकर मिट्टी हटा दें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसे साफ कपड़े से पोछकर छिले और कद्दूकस करें।

  3. Step 3:

    फिर इन लच्छों को ठंडे पानी में डाल दें। ऐसा करने से ये काले नहीं पड़ेंगे।

  4. Step 4:

    इसके बाद इन सब को निचोड़कर पैन में डालें और एक गिलास पानी डालकर उबालें।

  5. Step 5:

    हल्का नरम होने के बाद इसे छन्नी की मदद से छान लें।

  6. Step 6:

    दूसरी तरफ गैस ऑन कर पैन रखकर उसमें 2 चम्मच घी डालें।

  7. Step 7:

    गरम होने के बाद इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, जीरा और 1 चुटकी हींग डालकर भूनें।

  8. Step 8:

    फिर आधा कटा हुआ प्याज, टमाटर और अपनी मनपसंद वेजिटेबल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

  9. Step 9:

    इसके बाद उबला हुआ शकरकंद डालकर चलाएं। फिर इसमें लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर 5 मिनट पकाएं।

  10. Step 10:

    आखिर में नींबू का रस या अमचूर और धनिया पत्ती डालकर गैस बंद करें।

  11. Step 11:

    सर्व करने से पहले 1 बार चलाएं और गरमा-गरम परोंसे।

अक्सर बच्चे उबली या कच्ची हुई शकरकंद खाने में आनाकानी करते हैं, लेकिन जब आप इसे एक नए ट्विस्ट के साथ परोसेंगे, तो वे भी इसे मांग-मांग कर खाएंगे। नीचे देखें रेसिपी-

शकरकंद पोहा बनाने की रेसिपी (Sweet Potato Poha Recipe)

shakarkand poha

  • शकरकंद पोहा बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे से धोकर मिट्टी हटा दें।
  • इसके बाद इसे साफ कपड़े से पोछकर छिले और कद्दूकस करें।
  • फिर इन लच्छों को ठंडे पानी में डाल दें। ऐसा करने से ये काले नहीं पड़ेंगे।
  • इसके बाद इन सब को निचोड़कर पैन में डालें और एक गिलास पानी डालकर उबालें।
  • हल्का नरम होने के बाद इसे छन्नी की मदद से छान लें।
  • दूसरी तरफ गैस ऑन कर पैन रखकर उसमें 2 चम्मच घी डालें।
  • गरम होने के बाद इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, जीरा और 1 चुटकी हींग डालकर भूनें।
  • फिर आधा कटा हुआ प्याज, टमाटर और अपनी मनपसंद वेजिटेबल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • इसके बाद उबला हुआ शकरकंद डालकर चलाएं। फिर इसमें लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर 5 मिनट पकाएं।
  • आखिर में नींबू का रस या अमचूर और धनिया पत्ती डालकर गैस बंद करें।
  • सर्व करने से पहले 1 बार चलाएं और गरमा-गरम परोंसे।

sweet potato poha recipe

इसे भी पढ़ें- पोह‍े से एक नहीं, बना सकती हैं ये 4 तरह की ड‍िशेज; सर्दियों में ब्रेकफास्‍ट के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Gemini


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।