दिवाली साल का सबसे बड़ा त्योहार होती है। वहीं भगवान राम के अयोध्या वापिस आने की ख़ुशी में इसे मनाया जाता है और घर में दीपक जलाए जाते हैं। ऐसे में घर के आंगन, दहलीज या मंदिर में आसानी से रंगोली बना सकते हैं।
घर की साफ-सफाई करने के बाद घर को सजाने के लिए आप दीये के साथ में कई अन्य डिजाइंस भी बना सकते हैं। तो आइये देखते हैं दीये की डिजाइन वाली रंगोली की खूबसूरत तस्वीरें। साथ ही,जानेंगे इन्हें बनाने का आसान तरीका-
गोलाई में बैकग्राउंड के साथ आप भरे हुए डिजाइन वाला दीया घर के मंदिर में बना सकती हैं। इसी डिजाइन में आप शुभ-लाभ जैसी कई अन्य दिवाली से जुड़ी लाइन्स लिख सकती हैं और शुभकामनाएं दे सकती हैं।
दिवाली की पूजा के समय लाल रंग के कुमकुम से थाली पर स्वास्तिक बनाया जाता है। वहीं आप इसे रंगोली में भी बना सकते हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो शुभ-लाभ लिखकर आसानी से रंगोली को पूरा कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप लाल और सतरंगी रंग का इस्तेमाल करें।
लगभग हर पूजा के समय कलश को मंदिर में रखा जाता है। इसी तरह से आप दीये के साथ में चरण कमल और कलश बना सकती हैं। मां लक्ष्मी के चरण काफी शुभ माने जाते हैं। वहीं आप चाहने तो रंगों की मदद से भी दीया बना सकती हैं या चाहें तो असल का दीपक भी बना सकती हैं।
अगर आप रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इस तरह से दीपक वाली डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली में आप अलग-अलग रंगों और तरीके के फूलों की मदद लेकर काफी खूबसूरत सी डिजाइन वाली रंगोली बना सकती हैं। साथ में बॉर्डर के तौर में असल के दीपक जला सकती हैं।
अगर आपको रंगोली की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Menaka rangoli, jeet rangoli, rangoli nation
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।