Swastik Rangoli Designs for Diwali 2024: स्वस्तिक रंगोली की डिजाइन आपके घर की बढ़ाएंगे शोभा, बनाने में भी नहीं लगेगा ज्यादा समय

स्वास्तिक रंगोली डिजाइन जल्दी बनाने के लिए आपको स्केल का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि, इससे रेखाएं सीधी खींचना आसान हो जाता है। साथ ही आपको स्वास्तिक रंगोली बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर आपके पास लंबा स्केल नहीं है, तो आप किसी डिब्बे को रख कर उसके किनारे से रेखा खींच सकते हैं। इसके अलावा घर में कोई भी ऐसी चीज, जो जिससे रेखा खींची जा सकती है, उसका इस्तेमाल करें। आपको स्वास्तिक की आसान रंगोली बनाने के लिए पहले चॉक या पेंसिल से रेखा खींचनी चाहिए।
दिवाली पर इस बार अगर आप सुंदर स्वास्तिक की नई रंगोली डिजाइन खोज रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे स्वास्तिक के सिंपल और यूनीक रंगोली डिजाइन बताने वाले हैं, जिसे अगर आपने घर के आंगन में या घर के द्वार पर बना दिया, तो हर कोई देखकर तारीफ करेगा। स्वास्तिक की रंगोली डिजाइन बनाना शुभ भी माना जाता है, इसलिए यह एक साथ दो तरह से आपको फायदा पहुंचाएगा।
इन रंगोली डिजाइन की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा, क्योंकि स्वास्तिक बनाना आसान होता है। इसके अलावा आप फूलों वाली स्वास्तिक रंगोली डिजाइन, चावल वाली स्वस्तिक रंगोली और रंगों वाली स्वास्तिक में से अपनी सुविधा के अनुसार कुछ भी बना सकते हैं।
दिवाली पर रंगों वाली स्वस्तिक रंगोली में आपको समय लगेगा, लेकिन फूलों और चावल वाली स्वास्तिक रंगोली में आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला है।
फूल पत्तों वाली स्वस्तिक रंगोली
(image credit- neeta_rangoli_and_art)
- इस रंगोली डिजाइन को बनाने में आपको थोड़ा समय लग सकता है। क्योंकि इसमें बारीक डिजाइन बनाने होंगे। लेकिन इसे आप आसान बना सकती हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको चॉक या पेंसिल की मदद से स्वास्तिक का डिजाइन बनाना होगा।
- इसके बाद आप स्वास्तिक के किनारों पर चौकोर डिब्बा बनाएं।
- फिर चारों किनारों पर फूल और पत्तों का डिजाइन बनाएं।
- अगर आप इसे नहीं बना पा रहे हैं, तो आप किनारों पर गोल ढक्कन की मदद से रंगों को भर सकते हैं।
आसान स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
- यह रंगोली डिजाइन आपको दिखने में मुश्किल लग रही होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इस डिजाइन को आप मात्र 20 मिनट में बना सकते हैं। अगर आप इसे बनाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करेंगे।
- इसके लिए आपको 2 बोतल में एक गुलाबी रंग और एक हरा रंग भर लेना है।
- पहले आप स्केल की मदद से फर्श पर स्वास्तिक का डिजाइन बना लें।
- इसके बाद स्वास्तिक की रेखाओं पर आपो बोतल से बिंदी का डिजाइन बनाएं।
- पहले गुलाबी रंग की बिंदी बनाएं , इसके बाद हरे रंग की बिंदी उसके ऊपर ही बोतल की मदद से बनाएं।
(Image Credit- Radhika Creation)
- छोटी बिंदी के लिए आप तीली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि तीली की मदद से गोल डिजाइन बनाया जा सकते हैं।
- रंगोली के बीच में आपको लाल रंग का डिजाइन बनाने के लिए पहले एक चौकोर डिब्बा बनाना है।
- इसके बाद आप तिली की मदद से इसे खींच दें। इस रंगोली डिजाइन को आप आसानी से बना लेंगी।
सिंपल गणेश स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
- इस डिजाइन को बनाने के लिए भी पहले आपको एक चौकोर डिब्बा बनाना होगा।
- इसके बाद आप तीली की मदद से स्वास्तिक बनाएं, फिर बप्पा का डिजाइन बीच में बनाएं।
- अगर आप बप्पा का डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो इसकी जगह आप फूल का डिजाइन भी बना सकते हैं।
- इसके अलावा आप बप्पा के डिजाइन की जगह छोटा स्वास्तिक रंगोली भी अलग रंग से बना सकते हैं।
- अगर आपको गणेश रंगोली बनानी आती है, तो आप इसे आसानी से बना लेंगे।
- इसमें आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।
- आप इस रंगोली डिजाइन को बड़ा और छोटा अपनी पसंद के हिसाब से बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Mor Rangoli Design for Diwali 2024: दिवाली पर मोर की इन रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का आंगन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
- इस रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आपको पहले 4 डिब्बे बनाने होंगे।
- चार डिब्बे बनाने के बाद आप सफेद रंग से बोतल में रंग भर कर बिंदी का डिजाइन बनाएं।
- बोतल की मदद से ही आप रंगोली में सभी बिंदी वाली डिजाइन बनाएं।
- इस आसान रंगोली डिजाइन में आप रंग अपने हिसाब से बदल सकते हैं।
- आप चाहें, तो हर डिब्बे में अलग रंग भी भर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Design for Diwali 2024: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
छोटा स्वस्तिक रंगोली डिजाइन
- इस सिंपल रंगोली डिजाइन के लिए आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला है।
- इस तरह के डिजाइन मंदिर में और दरवाजे पर बनाए हुए सुंदर लगते हैं।
- इसे आप मात्र 10 से 20 मिनट में बना लेंगे।
- इस रंगोली डिजाइन को आप फूलों से भी बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- rangoli nation_insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।