Onam Pookalam Design 2025: ओणम के मौके पर बनाएं फ्लावर पुक्कलम डिजाइन, सुंदर नजर आएगा घर का आंगन

ओणम का त्योहार साउथ में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ओणम का उत्सव चिंगम मास में भगवान वामन की जयंती और राजा बलि के स्वागत में हर साल आयोजित किया जाता है जो दस दिनों तक चलता है। ऐसे में घरों की रौनक भी इस त्योहार में दोगुनी हो जाती है। हर कोई अपने घर को अच्छे से सजाना शुरू कर देते हैं। कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो घर के आंगन को सजाने के लिए अलग-अलग डिजाइन वाली पुक्कलम को बनाते हैं। आप भी पुक्कलम को फूलों के साथ क्रिएट कर सकती हैं।
ओणम पर बनाएं मोर फ्लावर पुक्कलम डिजाइन
अगर आप ओणम को खास बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में घर के आंगन में इस फोटो में नजर आने वाले रंगोली डिजाइन को जरूर क्रिएट करें। इसमें कई रंगों के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। इससे एक बड़े डिजाइन वाला फूल क्रिएट किया गया है। फिर इसके बीच में मोर वाला डिजाइन बनाया गया है। इससे रंगोली और भी अच्छी नजर आ रही है। इसके नीचे आप फूलों से ही हैप्पी ओणम लिख सकती हैं। इससे आपकी पुक्कलम पूरी नजर आएगी।
-1756461902943.jpg)
ओणम पर बनाएं सिंपल डिजाइन वाली फ्लावर पुक्कलम
फ्लावर पुक्कलम को आप सिंपल तरीके से बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सर्कल डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको अपनी हिसाब से सर्कल बनाने हैं। इसके बाद इन्हें अलग-अलग रंगों के फूलों से सजाना है। फिर इसके आसपास आपको हैप्पी ओणम या दीये लगाने हैं। इस तरह से आपका पुक्कलम डिजाइन अच्छा बनेगा।

ओणम पर बनाएं क्रिएटिव वाली फ्लावर पुक्कलम
ओणम के मौके पर आप क्रिएटिव डिजाइन वाली फ्लावर पुक्कलम को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको सर्कल बनाना है। इसके आसपास फूलों को सजाना है। फिर इसके बीच में आपको बोट और पेड़ का डिजाइन क्रिएट करना है। इससे आपकी पुक्कलम अच्छी बनेगी। साथ ही, कुछ अलग नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
फ्लावर पुक्कलम को करें ओणम पर क्रिएट
अगर आपके पास पुक्कलम बनाने का समय कम है, तो ऐसे में आप फ्लावर पुक्कलम के इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें फ्लावर की पत्तियों को अलग-अलग रंगों के फूलों से सजाना है। इसके बाद रंगोली के कलर से इसकी आउटलाइन करनी है। इससे आपका रंगोली डिजाइन बनने के बाद अच्छा लगेगा। इसे आप घर पर ओणम पर ट्राई कर सकती हैं।
-1756461938246.jpg)
इसे भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Rangoli: बप्पा के आगमन पर घर में बनाएं खूबसूरत रंगोली, यहां देखें सिंपल और सुंदर डिजाइन
इस बार ओणम के मौके को खास बनाने के लिए इन पुक्कलम डिजाइन को क्रिएट करें। इससे आपकी रंगोली बनने के बाद काफी अच्छी लगेगी। साथ ही, आपके घर में फूलों की खुशबू ही आएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- instagram, Onam rangoli
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।