Ganesh Chaturthi Rangoli: बप्पा के आगमन पर घर में बनाएं खूबसूरत रंगोली, यहां देखें सिंपल और सुंदर डिजाइन

Ganpati Bappa Rangoli Design: इस साल गणपति उत्सव 27 अगस्त से शुरू हो रहा है। ऐसे में आप अपने घर के आंगन में बनाने के लिए सिंपल और सुंदर रंगोली डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इससे आपके घर का आंगन सुंदर नजर आएगा।
image
image

गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार हर कोई करता है। इस साल गणपति जी 27 अगस्त को आ रहे हैं। ऐसे में लोगों ने इनके आने की तैयारियां भी कर ली है। किसी ने सजावट को अलग तरीके से करने के बारे में सोचा है, तो कुछ लोगों ने गणपति को किस जगह बैठाएं उसके बारे में सोचा होगा। लेकिन इसके साथ-साथ आप घर के आंगन में बनाने के लिए सिंपल और खूबसूरत रंगोली डिजाइन को क्रिएट करें। इससे आपके घर की रौनक दोगुनी हो जाएगी।

पत्तों के साथ बनाएं गणपति रंगोली

आप गणेश चतुर्थी के मौके पर पत्तों के साथ रंगोली को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली से आपके घर का आंगन सुंदर लगेगा। इसके लिए आपको पान के पत्ते लेने हैं। इससे पहले आपको एक सर्कल को क्रिएट करना है। इसके बीच में पत्तों से गणेश जी को क्रिएट करना है। इसके बाद आसपास रंगों को सजाना है। इससे रंगोली बनने के बाद अच्छी लगेगी।

2 - 2025-08-26T171808.531

गणेश उत्सव पर बनाएं मोर पंख रंगोली

आप घर के आंगन को गणेश चतुर्थी पर सुंदर बनाने के लिए मोर पंख रंगोली को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली में आपको हाफ सर्कल वाला डिजाइन बनाना है। इसमें आपको सर्कल वाले डिजाइन क्रिएट करने हैं। इसके आसपास रंगों से फूल क्रिएट करना है। फिर साइड में मोर पंख का डिजाइन बनाना है। इसे बनाने से आपकी रंगोली अच्छी लगेगी।

1 - 2025-08-26T171807.141

गणेश चतुर्थी में बनाएं गुड़हल के फूल की रंगोली

इस फोटो में नजर आने वाली रंगोली को आप गणपति उत्सव के लिए क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली के लिए पहले चॉक से गुड़हल के फूल के साथ गणेश जी के फेस का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद इसमें सफेद रंग से फेस को क्रिएट किया। इसके बाद इसमें लाइनिंग क्रिएट करनी है। इसके आसपास पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करें। इसके बाद इसमें लाल रंग और गणपति जी की आंखों के डिजाइन को क्रिएट करना है। इससे आपका रंगोली डिजाइन अच्छा लगेगा।

Rangoli

गणेश चतुर्थी पर बनाएं सर्कल डिजाइन वाली रंगोली

आप घर के आंगन के लिए इस सिंपल रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको चॉक डिजाइन से सर्कल को क्रिएट करना है। इसके आसपास आपको ट्विस्ट वाला डिजाइन बनाना है। फिर इसके बीच में आपको गणेश जी बनाने हैं। इसमें आपनी पसंद के रंगों को भरे। इससे आपकी रंगोली बनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, आपको इसे बनाने में मात्र 20 मिनट का टाइम लगेगा।

Rangoli designs

गणेश चतुर्थी पर हाफ फेस वाली रंगोली बनाएं

आप गणेश उत्सव के मौके पर हाफ फेस डिजाइन वाली रंगोली को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन के लिए आपको सबसे पहले चॉक से डिजाइन बनाना है। फिर इसे रंगोली कलर से आउटलाइन करनी है। इसके आसपास आप अपने पसंद के फूलों को क्रिएट करवाएं। फिर इसमें रंग भरे। इससे रंगोली डिजाइन सुंदर लगेगा।

Half face rangoli

गणेश चतुर्थी पर बनाएं स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली

आप सिंपल और क्रिएटिव डिजाइन वाली रंगोली को क्रिएट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप स्वास्तिक डिजाइन वाली रंगोली को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें स्वास्तिक का डिजाइन बनाना है। इसके बीच में आपको गणपति बप्पा को क्रिएट करना है। इन सभी डिजाइन को आप चॉक की मदद से बनाएं। इसके बाद इसमें रंग भरे। इससे आपके घर का आंगन अच्छा लगेगा।

Swastik rangoli

इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न

गणेश चतुर्थी पर बॉक्स डिजाइन वाली रंगोली करें क्रिएट

आप बॉक्स डिजाइन वाली रंगोली को गणेश चतुर्थी के मौके पर क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको सिंपल बॉक्स वाला डिजाइन बनाना है। इसके बाद इसके अंदर चाहें तो गणेश जी का फेस या फूल क्रिएट करें। इसके पीछे के बैकग्राउंड में पहले ही रंग भरे। फिर सफेद रंग से इसकी आउटलाइन करें। इससे आपकी रंगोली अच्छी बनेगी।

Box rangoli

इसे भी पढ़ें: Best Colours For Rangoli Design: रंगोली कलर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होना पड़ेगा डिजाइन बनाते वक्त परेशान

इस बार गणेश चतुर्थी के मौके पर इन रंगोली डिजाइंस से अपने घर के आंगन को सजाएं। इससे आपका घर सुंदर नजर आएगा। साथ ही, रंगों से रौनक दोगुनी हो जाएगी।

गणेश चतुर्थीसे जुड़े अन्य लेख

Ganesh Chaturthi Date Ganesh Chaturthi Wishes Ganpati Mahotsav Date 2025 Modak Recipe Ganesh Ji Sthapana Vidhi Mantra

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP