Onam Pookalam Design Facts: ओणम में फूलों से क्यों बनाई जाती है पुक्कलम? जानें यहां

ओणम केरल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है। यह 10 दिनों तक चलता है और हर दिन का अपना एक विशेष महत्व होता है। इस त्योहार की सबसे ख़ास बात है घर के आंगन में फूलों से बनाई जाने वाली सुंदर और आकर्षक पुक्कलम होती है। आइए जानते हैं इसे क्यों बनाया जाता है।
image
image

ओणम का त्योहार केरल में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन 10 दिनों में लोग अपने घर को अच्छे से सजाते हैं और इसे उत्सव की तरह मनाते हैं। साथ ही, घरों में फूलों से पुक्कलम भी बनाया जाता है, लेकिन ऐसा क्यों किया जाता है। आखिर फूलों से पुक्कलम बनाने के पीछे क्या कारण है। आइए आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

पुक्कलम क्या है?

पुक्कलम एक तरह की रंगोली होती है जो केवल ताजे फूलों और पत्तियों से बनाई जाती है। यह केरल में ओणम उत्सव के दौरान घरों के आंगन में बनाई जाती है। इससे आंगन की रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही, हर तरफ फूलों के रंग देखने को मिलते हैं। कई सारे लोग तो हर रोज अपने घर में पुक्कलम बनाते हैं, ताकि इस उत्सव की रौनक को बढ़ा सके।

1 - 2025-09-03T145627.054

फूलों का पुक्कलम ओणम में क्यों मनाया जाता है?

ओणम का त्योहार असुर राजा महाबली के स्वागत में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि राजा महाबली शक्तिशाली राजा थे। लेकिन वह बहुत दानी और प्रजा-प्रेमी भी थे। भगवान विष्णु ने वामन अवतार में आकर उनसे तीन पग भूमि मांगी और उन्हें पाताल लोक भेज दिया। भगवान विष्णु ने राजा महाबली को वरदान दिया कि वह साल में एक बार अपनी प्रजा से मिलने के लिए पृथ्वी लोक पर आ सकेंगे। ऐसा कहा जाता है कि उनकी यात्रा को सुखद बनाने और उनके स्वागत में, लोग अपने घरों के आंगन को फूलों से सजाकर पुक्कलम बनाते हैं। साथ ही, खुशियों का आगमन करते हैं।

2 - 2025-09-03T145629.931

इसे भी पढ़ें: Onam Pookalam Design 2025: ओणम के मौके पर बनाएं फ्लावर पुक्कलम डिजाइन, सुंदर नजर आएगा घर का आंगन

किस तरह बनाई जाती है फूलों की पुक्कलम

हर कोई अपने घर में अलग-अलग तरह से पुक्कलम का डिजाइन क्रिएट करता है। कोई सर्कल डिजाइन वाली पुक्कलम बनाई जाती है। इसके लिए ताजे फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, इसे दीये से सजाया जाता है। इससे पुक्कलम बनकर अच्छे से तैयार हो जाती है। हर कोई इसे अपने घर में बनाता है।

इसे भी पढ़ें:Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न

पुक्कलम का ओणम में खास महत्व है। इसलिए फूलों से बनाया जाता है। साथ ही, त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP