दिव्यांका ने पति विवेक के संग हॉस्पिटल में मनाई अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी

टीवी की फेमस बहू और सबसे दिलों पर राज करने वाले एक्‍ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ बहुत ही यूनिक तरीके से अपनी एनिवर्सरी मनाई हैं।

divyanka tripathi vivek dahiya third anniversary main
divyanka tripathi vivek dahiya third anniversary main

टीवी की फेमस बहू और सबसे दिलों पर राज करने वाले एक्‍ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ बहुत ही यूनिक तरीके से हॉस्टिपल में अपनी एनिवर्सरी मनाई हैं। अरे आप गलत समझ रहे हैं दिव्‍यांका त्रिपाठी नहीं बल्कि उनके पति विवेक दहिया बीमार है। जी हां दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया छोटे पर्दे के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। कुछ दिनों पहले वह दोनों एक रोमांटिक वेकेशन पर मकाउ घूमने गए थे, वहां से लौटने के अचानक से विवेक की तबीयत खराब हो गई और उन्‍हें तुंरत हॉस्पिटल एडमिड कराया गया। हालांकि उनकी तबीयत में अभी काफी सुधार दिखाई दे रहा है लेकिन अभी भी उन्‍हें हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं मिली हैं इसलिए दोनों ने अपनी एनिवर्सरी परिवार सहित हॉस्पिटल में ही मनाई हैं।

आज यानि 8 जुलाई को दिव्यांका और विवेक की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी है। लेकिन विवेक की तबीयत खराब होने के कारण उनकी फैमिली ने उन्हें सरप्राइज दिया और दोनों के लिए हॉस्पिटल में ही केक लेकर आए। इस तरह हॉस्पिटल में सभी घरवालों और केक देखकर दिव्यांका और विवेक काफी खुश हुए। और दोनों ने अपनी एनिवर्सरी यहीं पर मनाई।

इसे जरूर पढ़ें: दिव्‍यांका त्रिपाठी फिट रहने पार्टनर संग ऐसे बहाती हैं जिम में पसीना

divyanka tripathi vivek dahiya anniversary

दिव्यांका ने इस सरप्राइस पार्टी की दो फोटोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में से एक में विवेक हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रहे हैं। उनकी गोद में केक रखा है और साथ ही फैमिली के लोग नजर आ रहे हैं। दूसरी में दिव्यांका और विवेक एक दूसरे को हाई-फाई कर रहे हैं। फोटो के साथ कैप्‍शन में दिव्‍यांका ने लिखा है ''यूनिक एनीवर्सरी...जब फैमिली हमें सरप्राइज देने के लिए चुपके से केक लेकर आई। जब विव (विवेक) और मैंने एक दूसरे को केक खिलाने की बजाय हाई-फाइव किया। दिव्यांका की ये स्पेशल एनिवर्सरी पोस्ट सोशल मीडिया पर फैन्‍स द्वारा बहुत पसंद की जा रही है। उनके दोस्त और फैन्स बधाई तो दे ही रहे हैं। साथ-साथ विवेक के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। दिव्यांका की इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। आपको बता दें कि पिछले साल दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया साथ मालदीव में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी।

divyanka tripathi vivek dahiya best couple

मकाउ से आने के बाद हुए बीमार

मकाउ से आने के बाद अगले दिन ही विवेक को बुखार हो गया। बुखार ठीक नहीं हुआ और पेट में बहुत दर्द होने लगा था। ऐसे में उन्‍हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां टेस्‍ट के बाद पता चला कि उनके आंतों में इंफेक्शन और लिवर अबिस है। इसके बाद विवेक को पूरी तरह से बैड रेस्ट के लिए बोला गया था। ये बात दिव्‍यांका ने शेयर की थी। साथ ही दिव्यांका ने यह भी बताया कि विवेक को डिस्चार्ज होने के बाद भी कुछ दिन बैड पर ही रहना होगा। दिव्यांका और विवेक डांस रिएलिटी शो नच बलिए को होस्ट करने वाले थे। वे पिछले साल इस शो के विनर रहे थे। लेकिन विवेक की तबीयत खराब होने के कारण वह दोनों इसके प्री-लॉन्च में एपिसोड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दिव्यांका और विवेक एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही मकाउ वेकेशन मनाने गए थे। इस ट्रिप के बारे में दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक फोटोज को शेयर करके बताया था।

divyanka tripathi vivek dahiya couple

इसे जरूर पढ़ें: दिव्यांका की ये फोटो और वीडियो देखिए, अपने पति विवेक संग मालदीव में मना रही हैं वेडिंग एनिवर्सरी

टीवी के हिट शो 'ये है मोहब्बतें' के सह-कलाकार दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी। उन्हें शो के सेट पर प्यार हो गया। विवेक ने 'ये है मोहब्बतें' में पुलिस वाले की भूमिका निभाई लेकिन बाद में उन्होंने शो छोड़ दिया था।

एकता कपूर के 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में दिव्यांका ने इशिता भल्ला और रामन भल्ला ने करण का रोल निभाया हैं। यह अब तक के टीवी के टॉप रेटेड शो में से एक है।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP