herzindagi
women of hindu dharma

Mythology Mystery: हिन्दू धर्म की पांच दिव्य कन्याओं का रहस्य

हिन्दू धर्म में पांच ऐसी महिलाओं का जिक्र मिलता है जिन्हें विवाहित होने के बाद भी कुंवारी कन्याओं  में गिना जाता है और इनकी पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।  
Editorial
Updated:- 2023-06-08, 10:35 IST

Hindu Dharm Ki Kuwari Kanyaae: हिन्दू धर्म में कई देवियों और उनके अवतारों का वर्णन मिलता है। 

वहीं, कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो भले ही देवी न हो लेकिन मनुष्य रूप में भी बहुत दिव्य मानी जाती हैं। 

इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें हिन्दू धर्म की दिव्य कन्याओं के बारे में बताया। 

  • सनातन परंपरा में पांच ऐसी महिलाओं का वर्णन है जो विवाहित होकर भी कुंवारी गिनी जाती हैं।   
  • इन महिलाओं की पूजा करना बहुत शुभ और जीवन के कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला माना गया है।  

कुंती

  • पांडवों की माता कुंती को ऋषि दुर्वासा से विवाह के बाद भी कुंवारी होने का आशीर्वाद मिला था। 
  • एक बार जब ऋषि दुर्वासा (भगवान शिव से कैसे जन्में दुर्वासा ऋषि) पांडवों की कुटिया में आए थे तब कुंती ने उनकी बहुत सेवा की थी। 
  • जिससे प्रसन्न होकर उन्होंने कुंती को न सिर्फ कुंवारी बल्कि पूजे जाने का भी आशीर्वाद दिया। 

Hindu Dharm Ki Kuwari Kanya

तारा 

  • तारा समुद्र मंथन से निकली अप्सरा थी। तारा का विवाह बाली के साथ हुआ।
  • तारा को आजीवन कुंवारी रहने का आशीर्वाद श्री राम ने दिया था। 
  • श्री राम ने यह आशीर्वाद तारा को छल से बालि का वध करने के बदले में दिया था। 

यह भी पढ़ें: Astro Beliefs: सुख-समृद्धि के लिए तुलसी की सूखी लकड़ी से करें ये काम

मंदोदरी

  • रावण की पत्नी मंदोदरी को चिर कुमारी भी कहा जाता है। 
  • भगवान शिव ने ही रावण से विवाह का आशीर्वाद मंदोदरी को दिया था। 
  • महादेव ने मंदोदरी की भक्ति से प्रसन्न होकर कुंवारी होने का वरदान भी दिया था। 

यह भी पढ़ें: Mahabharat Katha: श्री कृष्ण ने क्यों किया था अर्जुन के किन्नर पुत्र से विवाह?

द्रौपदी 

  • शास्त्रों के अनुसार द्रौपदी का जन्म यज्ञ से हुआ था। उन्हें याज्ञसेनी भी कहा जाता है। 
  • श्री कृष्ण ने द्यूत सभा में द्रौपदी (द्रौपदी की मृत्यु कैसे हुई) के सम्मान की कौरवों से रक्षा की थी।
  • श्री कृष्ण ने ही द्रपौदी को इस घटना के बाद कुंवारी कन्या का आशीर्वाद दिया था। 

यह विडियो भी देखें

Hindu Dharm Ki Kuwari Kanyaae

देवी अहिल्या

  • देवी अहिल्या ऋषि गौतम की पत्नी थीं। यह वहीं हैं जिनका उद्धार श्री राम ने किया था। 
  • श्री राम ने पत्थर बनी देवी अहिल्या को अपने चरणों के स्पर्श से श्राप मुक्त किया था। 
  • श्री राम ने ही देवी अहिल्या को उनके उच्च संस्कारों के कारण कुंवारी होने का वरदान दिया था।  

 

तो ये हैं हिन्दू धर्म की वो शुभ और दिव्य कन्याएं जिनकी पूजा मानी जाती है बहुत लाभकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।