Difference between POA and Registry:अपना खुद का घर खरीदना और बनवाना हर किसी कोई पता होता है। लेकिन बहुत कम लोग ही होते हैं, जो प्रापर्टी खरीदते समय दस्तावेजों के बारे में अच्छे से जांच पड़ताल करें। पर आज भी बहुत से लोग हैं, जो रजिस्ट्री और पावर ऑफ अटॉर्नी के बीच के फर्क को समझ नहीं पाते हैं। उन्हें यह लगता है कि ये दोनों दस्तावेज एक हैं। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जिन्हें पावर ऑफ अटॉर्नी का मतलब तक पता नहीं है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों एक-दूसरे से भी काफी अलग है। अगर आप इन कागजतों को एक समझते हैं, तो यह लेख जरूर पढ़ें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि पावर ऑफ अटॉर्नी और रजिस्ट्री के बीच क्या अंतर है और इनमें से कौन सा फायदेमंद है-
क्या पावर ऑफ अटॉर्नी और रजिस्ट्री है एक?
संपत्ति से जुड़े लेन-देन में आपने अक्सर पावर ऑफ अटॉर्नी और रजिस्ट्री जैसे शब्दों को सुना होगा। ये दोनों ही कानूनी प्रक्रियाएं हैं। लेकिन इनका मकसद और कानूनी असर अलग होता है। एक आम आदमी के लिए इन दोनों के बीच का अंतर समझना बहुत जरूरी है ताकि वो किसी भी संपत्ति के सौदे में कोई गलती न करे। नीचे जानें अंतर-
पावर ऑफ अटॉर्नी का मतलब
पावर ऑफ अटॉर्नी एक कानूनी दस्तावेज है जो एक व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी ओर से काम करने का अधिकार देता है। संपत्ति के मामले में इसका मतलब है कि प्रिंसिपल की ओर से एजेंट, संपत्ति को बेचने, किराए पर देने या उसकी देखरेख करने जैसे काम कर सकता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति विदेश में रहता है और अपनी संपत्ति बेचना चाहता है तो वह भारत में किसी को POA दे सकता है। लेकिन ध्यान रखें POA केवल उसके पक्ष में काम करने का अधिकार देता है न कि संपत्ति का मालिक बनाता है। यह एक तरह का अस्थायी यह एक अस्थायी अधिकार है जिसे प्रिंसिपल कभी भी रद्द कर सकता है।
रजिस्ट्री का मतलब
जमीन रजिस्ट्री एक परमानेंट कानूनी प्रक्रिया है। यह दस्तावेज जमीन के पुराने मालिक से दूसरे व्यक्ति को हमेशा के लिए हस्तांतरित करता है। इसे आमतौर पर सेल डीड भी कहते हैं। जब आप किसी संपत्ति की रजिस्ट्री करवाते हैं तो आप कानूनी रूप से उसके मालिक या हकदार बन जाते हैं। यह प्रक्रिया सरकारी नियमों के अनुसार स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेस शुल्क के भुगतान के साथ पूरी की जाती है। साथ ही इसका रिकॉर्ड सरकारी कार्यालय में रखा जाता है।
कौन-सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है?
- अगर आप किसी संपत्ति के मालिक बनना चाहते हैं तो रजिस्ट्री ही एकमात्र सबसे फायदेमंद और सुरक्षित विकल्प है।
- रजिस्ट्री आपको संपत्ति का पूर्ण कानूनी अधिकार देती है।
- रजिस्ट्री एक स्थायी प्रक्रिया है जिसे आसानी से बदला नहीं जा सकता, जबकि POA को कभी भी रद्द किया जा सकता है।
- रजिस्ट्री के बाद प्रॉपर्टी का पूरा कंट्रोल और अधिकार जमीन या घर खरीदने वाले व्यक्ति के पास आ जाता है।
इसे भी पढ़ें-घर की रजिस्ट्री के डॉक्युमेंट्स हो गए हैं गुम तो आपको करना चाहिए यह काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों