Dhanteras Puja: धनतेरस का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। धनतेरस के दिन कुबेर देव, भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान धनवंतरी की पूजा से स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।
धनतेरस से जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं। माना जाता है कि धनतेरस का खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है। इस दिन घर में खरीदारी करके कुछ लाने से वह वस्तु बहुत लाभ पहुंचाती है। इसी कड़ी में धनतेरस के दिन सोना खरीदना बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन खरीदा सोना अक्षय पुण्य प्रदान करता है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आज धनतेरस के अवसर पर किस शुभ मुहूर्त में सोना खरीदना चाहिए और साथ ही, जानेंगे सोना खरीदने का महत्व। इसके अलावा, आज धनतेरस के दिन आपको क्या-क्या खरीदना चाहिए इस बारे में भी इस लेख के जरिये आपको बताएंगे।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, धनतेरस (धनतेरस की आरती) के दिन यानी कि आज खरीदारी का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 11 नवंबर तक रहेगा। 10 नवंबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। खरीदारी के लिए यह शुभ समय है।
10 नवंबर को शुभ चौघड़िया मुहूर्त शाम 4 बजकर 7 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। वहीं, सोना-चांदी (घर की किस दिशा में रखें सोने के जेवर) खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त आज के दिन शाम 5 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इस समय में सोना-चांदी खरीदने से उसका फल दोगुना ज्यादा प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें:Dhanteras 2023: सोना या झाड़ू ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी है शुभ
धनतेरस के दिन प्रदोष काल 5 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक का है और वृषभ काल 5 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहने वाला है। धनतेरस के दिन महालक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 5 बजकर 47 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करें।
अगर आप भी धनतेरस के दिन सोना खरीदना चाहते हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि धनतेरस पर आज किस शुभ मुहूर्त में सोना खरीदें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों