
Astro Tips: पांच दिनों का पर्व माने जाने वाली दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है।
इस साल धनतेरस का त्यौहार 10 नवंबर, दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।
मान्यता है कि धनतेरस के दिन कुबेर देव की पूजा के साथ-साथ खरीदी के लिए भी शुभ है।
इस दिन जो भी वस्तु खरीदी जाए उससे व्यक्ति को दोगुना फल आजीवन मिलता रहता है।
ज्यादातर लोग इस दिन सोना-चांदी या झाड़ू की खरीदारी ही करने में विश्वास रखते हैं।
हालांकि इस दिन कुछ और भी ऐसी चीजें जिनको खरीदना आपके लिए लकी हो सकता है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस दिन क्या खरीदना चाहिए।
धनतेरस के दिन नए कपड़े जरूर खरीदने चाहिए। नए वस्त्र उन्नति का प्रतीक माने जाते हैं।
धनतेरस के दिन धनिया भी खरीदना चाहिए। धनिया घर की एकता का प्रतीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन करें इस पूजा विधि और मंत्रों से कुबेर देव-मां लक्ष्मी को प्रसन्न
धनतेरस के दिन खिलौने (खिलौने के उपाय) खरीदने से संतान की प्रगति होती है। उसे सफलता मिलती है।
गोमती चक्र को धन आकर्षित करने वाला माना गया है। धनतेरस पर इसे जरूर खरीदना चाहिए।

कौड़ियां मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) को प्रिय हैं और धन का प्रतीक मानी जाती हैं। धनतेरस पर इसे अवश्य खरीदें।
धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख आता है।

धनतेरस के दिन नया वाहन खरीदना भी शुभ होता है। इस दिन वाहन खरीदने से उसकी रक्षा होती है।
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: पैसों में बढ़ोतरी के लिए धनतेरस के दिन तिजोरी में रखें बस ये मूर्ति
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। झाड़ू खरीदने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने वह बहुत लाभ पहुंचाता है और दोगुना फल मिलता है।
आप भी धनतेरस के दिन सिर्फ झाड़ू या सोना-चांदी न लाएं बल्कि इस लेख में बतायी गई अन्य वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।