Dhanteras Puja Vidhi 2023: धनतेरस के दिन करें इस पूजा विधि और मंत्रों से कुबेर देव-मां लक्ष्मी को प्रसन्न

Dhanteras Puja Mantras: हिन्दू धर्म में दिवाली के पांच दिन बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
पंचांग के अनुसार, दिवाली की शुभ शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर का पड़ रहा है।
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और सुख-समृद्धि एवं वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं धनतेरस की संपूर्ण पूजा विधि और मंत्रों के बारे में।
धनतेरस 2023 कुबेर देव की पूजा विधि (Dhanteras 2023 Kuber Dev Puja Vidhi)

- प्रातः स्नान करें और आसन लेकर मंदिर के सामने बैठ जाएं।
- फिर बाएं हाथ में जल भरें और उसे खुद पर एवं आसपास छिड़कें।
- एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और कुबेर देव को स्थापित करें।
- कुबेर देव की तस्वीर भी चौकी पर विराजित कर सकते हैं।
- कुमकुम से लाल कपड़े पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं।
- फिर स्वास्तिक (शुभ काम से पहले क्यों बनाते हैं स्वास्तिक) पर अक्षत, फूल और फल रख अर्पित करें।
- कुबेर देव को मोली यानी कि कलावा वस्त्र के रूप में चढ़ाएं।
- कुबेर देव को श्रद्धा और क्षमता अनुसार आभूषण अर्पित करें।
- आभूषण नहीं हैं तो इसके अलावा नारियल चढ़ा सकते हैं।
- कुबेर देव को कमल के पुष्प या कमलगट्टा अर्पित करें।
- कुबेर देव के समक्ष धूप, दीप, नैवेद्य आदि चढ़ाएं।
- फिर कुबेर देव को मिष्ठान का भोग लगाएं।
- कुबेर देव के मंत्रों का जाप करें और आरती उतारें।
- भोग को प्रसाद के रूप में वितरित करें।
यह भी पढ़ें: Kuber Yantra: आर्थिक समस्याओं का तोड़ है कुबेर यंत्र, घर पर रखने से पहले जरूर जान लें ये नियम
धनतेरस 2023 कुबेर देव के मंत्र (Dhanteras 2023 Kuber Dev Mantras)
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
- ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
धनतेरस 2023 मां लक्ष्मी की पूजा विधि (Dhanteras 2023 Maa Lakshmi Puja Vidhi)

- प्रातः स्नान के बाद चौकी पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
- मां लक्ष्मी के पास लाल कपड़े पर अक्षत डालें और कलश स्थापित करें।
- नारियल को लाला वस्त्र में लपेट कर कलश पर ऐसे रखें कि ऊपरी हिस्सा नजर आए।
- चौकी पर घी का दिया जलाएं और मां लक्ष्मी के ठीक सामने रखें।
- मां लक्ष्मी को धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, फल, पान, सुपारी (सुपारी के उपाय) आदि चढ़ाएं।
- मां लक्ष्मी को उनका प्रिय खीर का भोग लगाएं और फिर मंत्र जाप करें।
- मंत्र जाप के बाद लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और मां की आरती गाएं।
- फिर भोग को प्रसाद के रूप में परिवार के सदस्यों के बीच बाटें।
- आप चाहें तो कुबेर देव और मां लक्ष्मी की साथ में पूजा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी
धनतेरस 2023 मां लक्ष्मी के मंत्र (Dhanteras 2023 Maa Lakshmi Mantras)
- ॐ लक्ष्मी नम:
- ॐ धनाय नम:
- धनाय नमो नम:
- ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट
- लक्ष्मी नारायण नम:
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
- ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
- पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्
- ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:
आप भी धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने के लिए यहां इस लेख में दी गई समपूर्ण विधि अपना सकते हैं। साथ ही, कुबेर देव और मां लक्ष्मी के बताये गए मंत्रों का उच्चारण कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं और उनकी कृपा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।