Dhanteras Shopping Time 2022: इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर, दिन शनिवार को मनाया जाता रहा है। धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदारी का भी प्रचालन है। झाड़ू, बर्तन और नई वस्तुओं का खारीदा जाना शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इस दिन की गई खरीदारी अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आती है। लेकिन धनतेरस के दिन खरीदारी करना तभी लाभदायक माना जाता है जब उसे चौघड़िया या शुभ मुहूर्त में किया जाए।
शुभ चौघड़िया और मुहूर्त में खरीदारी से घर में सुख समृद्धि का वास बना रहता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन धातु का सामान, सोना, चांदी, वाहन और स्थायी संपत्ति घर खरीदते समय भी शुभ चौघड़िया का ध्यान रखना बहुत जरूरी माना जाता है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानते हैं इस साल धनतेरस के दिन शुभ चौघड़िया और मुहूर्त कब पड़ रहा है। साथ ही, ये भी जानेंगे कि उस दिन कौन से ऐसे अशुभ मुहूर्त हैं जिनमें खरीदारी करने से आपको बचना चाहिए।
धनतेरस का चौघड़िया मुहूर्त (Dhanteras Chaughadiya Muhurat)
- धनतेरस (धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए पढ़ें यह व्रत कथा) के दिन शुभ चौघड़िया सुबह 7 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रहा है जो सुबह 9 बजे तक रहेगा। इस दौरान आप सोना, पीतल, जमीन और मकान जैसी चीजें खरीद सकते हैं।
- इसके बाद लाभ चौघड़िया दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 3 बजे तक रहेगा।इस दौरान आप तांबे का बरतन, सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीद सकते हैं।
- वहीं, अमृत चौघड़िया शाम 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।इस समय में चांदी, पीतल, सोना, जमीन-मकान खरीदना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
- साथ ही शाम के लाभ चौघड़िया की बात करें तो, वह शाम 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।इस समय में तांबे का बरतन, सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
- वहीं, शुभ चौघड़िया रात के समय की बात करें तो, रात 9 बजे से रात 10 बजकर 30 मिनट तक इसका मुहूर्त रहने वाला है. सोना, पीतल, जमीन-मकान खरीदना इस समय में शुभ रहेगा।
- अंत में अमृत चौघड़िया रात का समय 10 बजकर 30 मिनट से रात 12 बजे तक रहेगा जिसमें आप चांदी, पीतल, सोना, जमीन-मकान की खरीदारी के लिए खरीदी कर सकते हैं।
धनतेरस का चौघड़िया अशुभ मुहूर्त (Dhanteras Chaughadiya Ashubh Muhurt)
जहां एक तरफ काल चौघड़िया मुहूर्त (दिवाली का पंचांग और शुभ मुहूर्त) सुबह 6 बजे से 7 बजे तक रहने वाला है तो वहीं, रोग चौघड़िया सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। उद्वेग चौघड़िया सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा और काल चौघड़िया का शाम का वक्त शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक है। अंत में उद्वेग चौघड़िया शाम 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहने वाला है।
आज हमने आपको धनतेरस के दिन पड़ने वाले सभी शुभ और अशुभ मुहूर्तों के बारे में बताया है। ऐसे में आप जब भी खरीदारी करने जाएं तो इन मुहूर्तों का ध्यान अवश्य रखें।
इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें।धर्म और त्यौहारों से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों