क्या आप शॉपिंग करना पसंद करती हैं? अब आप कहेंगी कि भला यह भी कोई सवाल है। क्या आप सामान खरीदने के लिए केवल सरोजनी और जनपथ ही जाती हैं?
दिल्ली की मार्केट को एक्सप्लोर करने में बेहद आनंद आता है। खासतौर पर तिब्बत मार्केट दिल्ली में बेहद फेमस हैं। अब आपको लग रहा होगा कि यहां हम मजनू का टीला की बात कर रहे होंगे, लेकिन नहीं दिल्ली में कई तिबब्त मार्केट्स हैं, जिनके बारे में कम लोग ही जानते होंगे।
मजनू का टीला
मजनू का टीला दिल्ली की सबसे पॉपुलर मार्केट हैं। इसे 'मिनी तिब्बत' के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह 1960 में स्थापित की गई थी और आज यह दिल्ली के लोगों के लिए किसी हब से कम नहीं है।
यहां आपको कपड़ों से लेकर खाने तक सब कुछ मिल जाएगा। अगर आप यहां जाएं तो लाफिंग खाना न भूलें। यह इस जगह की खासियत है। लोग दूर-दूर से केवल इसका स्वाद चखने के लिए आते हैं।
आप यहां से होम डेकोर का भी सामान खरीद सकती हैं। यहां आपको Tibetan हैंडीक्राफ्ट का भंडार मिलेगा। यहां बहुत सारी पतली-पतली गलियां हैं। इसलिए हो सकता है कि आप कहीं भटक जाएं। इस मार्केट तक पहुंचने के लिए आपको विधान सभा जाना होगा। आप यहां मेट्रो से भी जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Street Market: ये हैं पटना के सस्ते स्ट्रीट मार्केट्स, जमकर करें शॉपिंग
मोनेस्ट्री मार्केट
इस लिस्ट में मोनेस्ट्री मार्केट भी शामिल है। यहां आपको कपड़े, जूते और ज्वेलरी का बेहतरीन कलेक्शम मिलेगा। यहां लोगों की जमकर भीड़ लगी रहती है।
यहां वूलने के कपड़े भी बेहद अच्छे मिलते हैं। जब भी आप इस मार्केट को एक्सप्लोर करने निकलेंगी तो तिब्बत लकी चार्म जरूर खरीदें। इसमें लाल रंग के धागे पर सिक्के के साथ छोटे पेंडेंट लगे होते हैं, जो गुड लक लाते हैं। यहां आपको सही दाम में अच्छे चीजें मिल जाएंगी। यह मार्केट कनॉट प्लेस में लगती है। आप यहां पर्सनल व्हेकिल और मेट्रो से भी पहुंच सकती हैं। (भारत के सबसे सस्ते मार्केट)
जब आप शॉपिंग करके एकदम थक जाएं तब आप यहां के मशहूर राजमा चावल का लुफ्त उठा सकती हैं। साथ ही अगर आप पार्क घूमना पसंद करती हैं तो सेंट्रल पार्क जाएं।
इसे भी पढ़ें:ये हैं चंडीगढ़ के फेमस और सस्ते मार्केट्स, जमकर करें खरीदारी
तिब्बती शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा
पीतमपुरा में भी तिब्बती मार्केट लगती है। यहां भी बेहतरीन चीजें मिलता है। यह मार्केट कॉलेज गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर है। यहां आपको पुरुषों के भी कपड़े मिलेंगे। यह मार्केट पीतमपुरा के हर्ष विहार में है। यहां ऐसी कई शॉप हैं, जहां से आप सही दाम में आराम से काफी-कुछ खरीद पाएंगी।(विश्व के सबसे महंगे बाजार)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों