herzindagi
darsha amavasya  significance

Darsha Amavasya Kab Hai 2023: कब है दर्श अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है। आषाढ़ माह की शुरुआत हो चुकी है और अमावस्या तिथि आने को है। ऐसे में दर्श अमावस्या की डेट, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में आइये जानते हैं विस्तार से।     
Editorial
Updated:- 2023-06-08, 17:23 IST

Darsha Amavasya 2023 Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi Aur Mahatva: हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना गया है।

इसी कड़ी में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं दर्श अमावस्या की तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में विस्तार से। 

दर्श अमावस्या 2023 कब है?(Darsha Amavasya Kab Hai 2023)

darsha amavasya  ki tithi

  • दर्श अमावस्या तिथि का आरंभ समय: 17 जून, दिन शनिवार को सुबह 4 बजकर 17 मिनट 
  • दर्श अमावस्या तिथि का समापन समय: 18 जून, रविवार (रविवार को न करें ये काम) को सुबह 8 बजकर 21 मिनट 
  • ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, दर्श अमावस्या 17 जून को मनाई जाएगी।  

यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2023: कब है आषाढ़ अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

दर्श अमावस्या 2023 शुभ मुहूर्त (Darsha Amavasya 2023 Shubh Muhurat)

  • दर्श अमावस्या, 17 जून के दिन पूजा का मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 1 मिनट से 11 बजकर 7 मिनट
  • इस समय में दर्श अमावस्या की पूजा करना और स्नान-दान करना बहुत लाभकारी रहने वाला है।  

दर्श अमावस्या 2023 पूजा विधि (Darsha Amavasya 2023 Puja Vidhi)

darsha amavasya  ki puja

  • दर्श अमावस्या के दिन प्रात:काल उठकर स्नान करें।
  • स्नान के पानी में गंगाजल अवश्य मिलाएं।
  • संभव हो तो गंगा स्नान करें। यह बहुत शुभ होगा। 
  • स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें। 
  • पूजा का संकल्प लें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
  • सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।
  • सूर्य चालीसा का पाठ अवश्य करें।
  • भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के मंत्र) की भक्ति भाव से पूजा करें।
  • विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ना न भूलें। 
  • पूजा समापन के बाद नदी में तिल प्रवाहित करें।
  • नदी में संभव न हो तो शिवलिंग पर तिल चढ़ा दें। 

यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2023: विदेश में रहकर आषाढ़ अमावस्या के दिन पितरों की शांति के लिए करें विशेष उपाय

दर्श अमावस्या 2023 का महत्व (Darsha Amavasya 2023 Significance)

  • हिन्दू धर्म में अधिक दर्श अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण और फलदायी मानी जाती है।
  • इस साल अधिक मास पड़ रहा है जिसके कारण सभी अमावस्या तिथियां बहुत पुण्यकर हैं। 
  • दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा और सूर्य एक ही नक्षत्र में स्थित होते हैं जिससे लाभ योग बनता है। 
  • दर्श अमावस्या के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। 
  • इस दिन अन्न, वस्त्र, धन और गौ का दान करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। 

 

तो ये है दर्श अमावस्या से जुड़ी समस्त जानकारी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।