Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:01 AM IST

Ravivar Ke Niyam: रविवार के दिन इन कामों को करने से पीछे पड़ सकते हैं अनेकों संकट

शास्त्रों में सप्ताह के हर दिन को लेकर कुछ विशेष नियम बनाने गए हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको रविवार के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए इस बारे में बताने जा रहे हैं।   
Updated:- 2023-04-06, 13:47 IST
image

Ravivar Ke Din Na Kare Ye Kaam: शास्त्रों में सप्ताह के हर दिन के कुछ नियम बनाए गए हैं। इन नियमों के अनुसार, हफ्ते के हर दिन कुछ कामों को करना शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ कामों को करने की मनाही होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर रविवार के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए इस बात की संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। 

रविवार के दिन भूल से भी घर बनाने के कार्य को शुरू नहीं करना चाहिए। यहां तक कि घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान को भी नहीं खरीदना चाहिए।

not to build new home

माना जाता है कि रविवार (रविवार के दिन करें ये 7 अचूक उपाय) के दिन नए घर को बनाने या उसके सामान को खरीदने से गृह कार्य में बाधा आती है। 

रविवार के दिन भूल से भी पश्चिम दिशा की ओर यात्रा नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि रविवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से दुर्घटना के योग बनते हैं।

not to travel

यात्रा कभी सफल नहीं हो पाती है। साथ ही, यात्रा के दौरान कई तरह के संकटों का सामना भी करना पड़ जाता है। 

यह भी पढ़ें: Maa Yamuna: आखिर क्यों चढ़ाए जाते हैं यमुना जी में बताशे और दूध, जानें महत्व और लाभ

रविवार के दिन भूल से भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। यूं तो किसी भी दिन करने के लिए शास्त्रों में मना किया गया है।

not to drink

लेकिन रविवार के दिन के लिए यह विशेष लागू होता है क्योंकि शास्त्रों में ऐसे कामों को तामसिक बताया गया है जिसके दुष्प्रभाव देखने पड़ सकते हैं।

रविवार के दिन भूल से भी नीले, काले, कत्थई, ग्रे यानी डार्क कलर के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि काला रंग शनि देव को अति प्रिय है।

not to wear black blue clothes

हालांकि शनिदेव (शनिदेव के वाहनों का रहस्य) की अपने पिता सूर्य देव से नारजगी रहती है ऐसे में उनका प्रिय रंग या नीला रंग पहनने से सूर्य की दशा खराब हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें

रविवार के दिन भूल से भी ताम्बे के बर्तन नहीं बेचने चाहिए। यहां तक कि ताम्बे से बनी कोई भी वस्तु नहीं फेकनी चाहिए।

not to sell copper

ताम्बे का संबंध सूर्य है। ऐसे में तांबे को रविवार के दिन फेंकना या बेचना सूर्य को कुंडली में कमजोर बनाता है और इससे सफलता में बाधा पैदा होती है।

 

तो ये थे वो काम जो रविवार के दिन नहीं करने चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।