herzindagi
saving tips for women main

महीने के अंत में पैसे की ऐसे प्लानिंग करेंगी तो कोई परेशानी नहीं होगी

महीने के अंत में पैसे से जुड़ी कई गलतियां अमूमन सभी घरों में हो जाती हैं और यहीं गलतियां काफी परेशानियां भी लाती है। 
Editorial
Updated:- 2019-12-16, 17:37 IST

महीने के अंत में सभी को खर्च के मामले में कोई-न-कोई समस्या आ ही जाती है और अमूमन इसमें महिलाएं ही परेशान होती है। महीने के अंत में अक्सर महिलाओं की ये समस्या हो जाती है कि अब घर का खर्च कैसे चलेगा। आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल में अक्सर भूल जाते है कि इतना खर्च आखिर कैसे बढ़ गया। ऐसे नहीं है कि ये गलतियां एक बार ही होती है। हर महीने की कहानी कुछ ऐसी ही होती है। ये सब गलतियां घर के बजट के कारण ही होता है।  

ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि घर के लाइफस्टाइल में कुछ ऐसा बदलाव किया जाएं जिसके माध्यम से हर महीने के अंत होने वाले पैसे की परेशानी से निकला जाएं। तो आज आपके लिए इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही समस्या का समाधान लेकर आएं है जिसके माध्यम से आप बखूबी अपने पुरे मंथ के फाइनेंशियल को अच्छे से मैनेज कर पाएंगी। तो चलिए जानते हैं कैसे अपने बजट को मैनेज किया जाएं जिसके हेल्प से पुरे महीने आराम से घर का खर्च चलाया जा सके-

इसे जरूर पढ़ें: रिलेशन में फाइनेंशियल मुद्दों को सुलझाएं कुछ इस तरह, नहीं टूटेगा आपका रिश्ता

पैसे के बारे में बात करना

money talk inside

अमूमन घरो में देखा जाता है कि पैसे को लेकर पति और पत्नी एक दूजे इसके बारे में बहुत काम बात करते हैं। महिलाएं अक्सर पाने घर के काम में व्यस्त रहती है तो पति काम के सिलसिले में व्यस्त।  दोनों को कुछ समय मिला तो बच्चों के काम में निकल जाता है। ऐसे में ज़रूरी हो जाता है की हफ्ते में एक बार पुरे फैमली के साथ घर के खर्च के बारे में बात करना।  इससे होगा ये कि आपकी एक प्लान तैयार हो जाएगी कि कब और कहाँ कितना पैसा खर्च करना है। ये घर का बजट बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

'जितनी चादर है उतना ही पैर पसारो'

save money tips inside

आपको एक कहावत सुनाता हु-  'जितनी चादर है उतना ही पैर पसारो'। मतलब, जितना आपके पास पैसे की ज़रूरत है उतना ही खर्च करें। अमूमन किसी के दिखावें में कुछ ऐसा सामान न खरीद ले की उसका घर में कोई उपयोग ही नहीं है। अक्सर साधारण फैमली में देखा जाता है की महिलाएं या पुरुष किसी दूसरे के कहने पर कुछ ऐसा सामान खरीद लेते है जिसका कोई यूज़ ही नहीं होता। आप ऐसे चीजों को खरीदने से बचे। जितना जहाँ हो सके उतना पैसे की बचत करें। घर में अक्सर महिलाओं से हो जाती हैं पैसे से जुड़ी ये 7 गलतियां

घर के मंथली बजट का एक खाखा तैयार करना

money saving tips inside

आप अपने घर के खर्चे को मैनेज करने के लिए एक मंथली बजट बना सकती है। कितना किचन में खर्च करना है कितना अपने लिए करना और कितना घर के अन्य सदस्य के लिए करना है।  इससे आपको यह फायदा होगा कि एक अमुमनित खर्च का ब्यौरा तैयार हो जाये जिसके मदद से आप अपने मंथली खर्च का प्लान कर सकती है। घर की मंथली बजट के अंत में जितना पैसे बचे उसे किसी अच्छे काम में लगा सकती है। एक अन्य रास्ता यह है कि महीने के शुरुआत में ही घर के खर्च के लिए पैसे निकल दे और सब को समय समय पर सूचित करते रहे कि घर का बजट अभी इतना है और कल इतना हो जायेगा।

 

 

खर्च फिर सेव करना

saving easy tips inside

पैसे की सेविंग करना भी इसी क्रम का तीसरा पक्ष है। जितना महीने में खर्च होता है उतना होने दे लेकिन जो पैसा बच जाता है उसको सेव करना न भूले। अमूमन देखा जाता है अगर महीने के अंत में कुछ पैसा बच जाता है तो उसका इस्तेमाल सोचते है कि कितनी जल्द से जल्द कर दे। लेकिन, आप ऐसा न करें। जो पैसा बच जाता है उसे सेविंग करने का तरीका आपनाएँ। वही पैसा किसी मुसीबत में काम आ सकता है। आपके द्वारा सेव किया गया पैसा किसी अच्छे निवेश में काम आसक्त है।

इसे जरूर पढ़ें: गणेश-पार्वती की कहानी से समझें महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है पैसों का मैनेजमेंट

 

Expert Advice भी लें

saving tips for women inside

आपको ऐसा बहुत सरे एक्सपर्ट मिल जायेंगे जो बता सकते हैं की काम पैसे में घर के खर्च को कैसे कंट्रोल किया जाए। कभी-कभी किसी एक्सपर्ट का सलाह भी काम आ जाता है। अगर आपके नज़र में या आपके कोई करीबी इस मामले में एक्सपर्ट है तो उनसे एक बार रह ज़रूर सलाह ले कि कैसे घर के बजट को मैनेज किया जा सकता है।  वासी अमूमन घर के बड़े और बुजुर्ग भी इस मामले में सहायता कर सकते हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।