ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह लोगों के जीवन को नियंत्रित करते हैं। किसी भी दिन का संबंध उस दिन जन्मे लोगों के व्यक्तित्व से होता है। जब हम रंगों की बात कर रहे हैं तो कुछ विशेष रंग हैं जो ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
खासतौर पर शुक्रवार के दिन जन्में लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। सप्ताह के प्रत्येक दिन के लिए एक ग्रह नामित किया गया है। चूंकि शुक्रवार शुक्र का दिन है इसलिए इसे प्रेम से जुड़ा हुआ माना जाता है।
शुक्र जीवन के अधिक नाजुक पहलुओं पर शासन करता है, जैसे प्रेम, संतुलन, स्नेह, सौंदर्य, साझेदारी, रोमांस, शोधन, कला, सुख, विलासिता और आराम। एक शुभ शुक्र जातक को विलासिता, आराम, खुशी और आनंद प्रदान करता है, जबकि एक कमजोर शुक्र शारीरिक बीमारियों की ओर ले जाता है। जहां तक शुक्रवार को जन्म लेने वालों की बात की जाती है तब ये स्वभाव से शांत होते हैं और काम के प्रति जागरुक होते हैं।
अगर आप उन लोगों में से एक हैं जो शुक्रवार को जन्में हैं तो आपको कुछ विशेष रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है और ऐसे कुछ रंग हैं जिनका इस्तेमाल आपको नहीं करने की सलाह दी जाती है। आइएज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें उन विशेष रंगों के बारे में।
सफ़ेद रंग का करें इस्तेमाल
सफ़ेद रंग को शुक्र का रंग माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुक्र ग्रह (शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर दिख सकते हैं ये दुष्प्रभाव) का रंग सफ़ेद है और इस पर चंद्रमा का शासन होता है। यदि आप किसी भी स्थान पर सफ़ेद रंग पहनते हैं तो ये आपके जीवन में शुभता के संकेत देता है।
सफ़ेद रंग हमेशा आपको आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और आपके मन को शांति प्रदान करने में मदद करता है। किसी भी शुभ काम में सफलता के लिए आप सफ़ेद रंग का इस्तेमाल करें और अपने घर में भी इसी रंग का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: आपका जन्म बुधवार के दिन हुआ है तो ये रंग ला सकते हैं गुड लक
हरे रंग का करें इस्तेमाल
हरा रंग आपके लिए सबसे भाग्यशाली रंगों में से एक है। यह रंग आपके लिए इसलिए शुभ माना जाता है क्योंकि आपका प्रकृति से अच्छा जुड़ाव होता है। चूंकि आपके ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव है और यह बुध ग्रह के साथ अच्छा सामंजस्य रखता है, इसलिए हरे रंग का इस्तेमाल आपको समृद्धि दिलाने में मदद करता है।
यदि आप नौकरी में जाते समय या किसी अन्य शुभ काम में इस रंग का इस्तेमाल करती हैं तो ये आपके लिए भाग्यशाली हो सकता है।
पीले रंग का करें इस्तेमाल
पीले रंग को सूर्य से जोड़ा जाता है और जहां एक तरफ शुक्र ग्रह आपको शीतलता देता है, वहीं सूर्य (सूर्य को अर्घ्य देने का समय)की रोशनी का पीला रंग चीजों को संतुलित करने में मदद करता है। किसी भी शुभ काम में इस रंग का इस्तेमाल जरूर करें जिससे आपको आगे सफलता मिल सके।
आप पीले के साथ नारंगी रंग का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पीले से मिलता जुलता कोई भी रंग आपको जीवन में समृद्धि प्रदान करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: अगर आपका जन्म गुरुवार के दिन हुआ है तो ये रंग बदल सकते हैं किस्मत
नीले रंग का करें इस्तेमाल
नीले रंग को जल तत्व से संबंधित माना जाता है। इसलिए नीला रंग शुक्र ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। यह रंग आपके जीवन में शुभता लाने में मदद करता है और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यदि आप किसी अच्छे काम में सम्मिलित हो रहे हों या नौकरी के लिए कोई निर्णय लेने जा रहे हों तो इन रंगों का इस्तेमाल आपके लिए बहुत ही शुभ हो सकता है।
लाल रंग से बचें
लाल रंग को प्रेम का रंग माना जाता है, लेकिन शुक्रवार को जन्में लोगों के लिए यह रंग अच्छा नहीं माना जाता है। लाल रंग मंगल का रंग है और यह शुक्र के रंग के विपरीत होता है। इसी वजह से आप यदि इस रंग का इस्तेमाल शुभ अवसरों पर न करें तो आपके लिए बेहतर होगा।
यदि आप अपने जन्म के दिन के अनुसार रंगों का चुनाव करेंगी तो ये आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खोलने में मदद कर सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Recommended Video
images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों