क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस त्योहार के आने से पहले ही ख़ासकर बच्चों में काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखा जाता है। वह अपनी जादुई सी दुनिया में सैंटा को रियल मानते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि सैंटा उन्हें रात में ज़रूर गिफ़्ट देने आएगा। ऐसे में आप चाहें तो अपने बच्ची के लिए सांता बन गए उन्हें कुछ ख़ास उपहार दे सकते हैं।
चॉकलेट गिफ्ट करें
छोटे बच्चों को चॉकलेट खाना काफी ज्यादा पसंद होता है। ऐसे में आप अपने बच्चे के लिए रात में उसके तकिये के पास चॉकलेट का एक डब्बा रख दें। ताकि जब वो मॉर्निंग उस चॉकलेट के डब्बे को देखें तो उसे अच्छा लगे। इसके अलावा आप उन्हें सेटा के कपड़े उपहार में दें। इन छोटी चीजों से ही बच्चे खुस हो जाते हैं।
खिलौना उपहार करें
छोटे बच्चों को खेलने की चीजें काफ़ी ज़्यादा पसंद आती है। ऐसे में आप अपने बच्चों को उपहार के तौर पर खिलौना भी दे सकती है। उन्हें जिस भी खिलौने की ज़रूरत है यह बात बाद में पहले उनसे पूछ ले और क्रिसमस वाले दिन उन्हें वहीं गिफ्ट दे।
क्राफ्ट की चीजें
छोटे बच्चों को खासकर क्राफ्टकरना पसंद होता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे को भी क्रॉफ्ट का शोक है तो आप उन्हें गिफ्ट के तौर पर क्राफ्ट का सामान दे सकती हैं। क्राफ्ट के अलावा आप उन्हें कलर या फिर उनके स्कूल से जुड़ी चीजें भी दे सकते हैं। कुछ ऐसा जो उन्हें जरूरत हो वह आपसे कहते हो। ऐसी चीजें देखकर बच्चे खुश हो जाते हैं।(पुरानी आइटम्स की मदद से यूं करें डेकोरेशन)
इसे भी पढ़ें:दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?
बड़ों को गिफ्ट में क्या दे
अगर आप अपनी वाइफ को कुछ तोहफा में देना चाहते हैं तो आप उन्हें फूल भी दे सकते हैं। चाहे तो ज्वेलरी भी उपहार में दे सकते हैं। यह चीजें महीलाओं को सबसे अधिक पसंद होती हैं। वहीं आप बुजुर्गों को मिठाई दे सकते हैं। आप चाहे तो उनकी ज़रूरत का सामान उन्हें देकर यह त्योहार उनके लिए और भी ज़्यादा ख़ास बना सकते हैं। आप अपने दोस्तों को मिठाई के साथ फूल या फिरचॉकलेट भी दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:क्रिसमस पर इन टिप्स की मदद से दें सीढ़ियों को नया लुक
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों