अगर क्रिसमस पर घर को सजाने की बात हो तो आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है। शायद आप कहेंगी कि घर के लिविंग एरिया में क्रिसमस ट्री लगाना और बेहद ही ब्यूटीफुल तरीके से डेकोरेट करना। इसके अलावा आप क्रिसमस डेकोरेशन पर लाइटिंग आदि पर भी उतना ही फोकस करती होंगी। लेकिन घर का एक एरिया ऐसा भी है, जिसे डेकोरेट करने के बारे में आप शायद ही सोचती हों और वह हैं आपके घर की सीढ़ियां।
देखने में यह सीढ़ियां बेहद ही मामूली नजर आती हैं, लेकिन अगर इसे डिफरेंट तरीके से डेकोरेट किया जाए तो ऐसे में क्रिसमस पर आपके घर का पूरा लुक ही बदल जाता है। हालांकि अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप अपने घर की सीढ़ियों को क्रिसमस पर एक अलग तरह से किस तरह डेकोरेट करें, तो चलिए आज हम आपको इसके लिए कुछ आईडियाज दे रहे हैं। जो यकीनन आपको भी काफी पसंद आएंगे-
लगाएं रेथ
क्रिसमस के मौके पर घर को सजाते समय हम सभी अमूमन रेथ का इस्तेमाल करती ही हैं। लेकिन देखने में आता है कि रेथ को अक्सर घर के मुख्य दरवाजे पर ही लगाया जाता है। हालांकि आप इसे घर के अंदर भी कई बेहतरीन तरीकों से यूज कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप अपने घर की सीढ़ियों को सजाना चाहती हैं तो ऐसे में आप एक ही साइज की कई रेथ को सीढ़ियों की बाहरी तरफ लगाएं। यह देखने में काफी अच्छे लगते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Cereal Boxes हो गए हैं खाली तो उन्हें बाहर फेंकने की जगह कुछ यूं करें यूज
सॉक्स का लें सहारा
चूंकि आप क्रिसमस को ध्यान में रखकर घर को सजा रही हैं, इसलिए जरूरी है कि आपकी सीढ़ियां भी उसी रंग में रंगी हो। इसके लिए आप व्हाइट एंड रेड की कई कलरफुल सॉक्स को सीढ़ियों पर सजाएं। ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस के मौके पर अगर सॉक्स के अंदर विश को लिखकर रखा जाए तो सांता उसे जरूर पूरा करते हैं। ऐसे में सॉक्स क्रिसमस डेकोरेशन का एक अहम् हिस्सा बन सकते हैं।
ऑरनामेंट्स की लें मदद
जब क्रिसमस पर घर को सजाया जाता है, तो हम मुख्यतः रेड कलर को ही चुनती हैं। लेकिन इसके अलावा आप व्हाइट, ग्रीन, ब्लू व अन्य कई कलर्स को भी क्रिसमस डेकोरेशन का हिस्सा बना सकती हैं। उदाहरण के तौर पर क्रिसमस पर सीढ़ियों को सजाते समय आप ग्रीन आर्टिफिशियल बेल को लगाएं और उसमें आप क्रिसमस से जुड़े कई ऑरनामेंट्स यूज करें। यह आपकी सीढ़ियों को एक डिफरेंट लुक तो देगा ही, साथ ही घर को भी बेहद रिफ्रेशिंग बनाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों के मौसम में इस तरह सुखाएं अपने कपड़े, कभी नहीं आएगी बदबू
Recommended Video
दें विंटर टच
क्रिसमस पर अगर आप डेकारेशन करते समय एक यूनिक टच देना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि आपका डेकोरेशन ऐसा हो, जिसमें विंटर की फील आए। अगर आप सीढ़ियों को सजा रही हैं तो प्लांट्स व ऑरनामेंट्स के अलावा कोशिश करें कि वह आपको घर में रहते हुए विंटर टच दें। इसके लिए आप रूई की मदद से ओस व विंटर फॉल बना सकती हैं। यकीन मानिए यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगेगा।
तो देर किस बात की। सैंटा को बुलाने से पहले घर की सीढ़ियों को भी क्रिसमस रेडी कर लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik