herzindagi
How is Christmas celebrated in the world

दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?

दुनियाभर के लोग अलग- अलग तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं, चलिए जानते हैं इनके क्रिसमस सेलिब्रेट करने का तरीका।
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 14:46 IST

दुनियाभर के लोग अपने- अपने तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। क्रिसमस में अब ज्यादा दिन नहीं है। ऐसे में क्रिसमस से जुड़ी तैयारियां लोग पहले से ही करना शुरू कर देते हैं। बता दे कि दुनिया भर के लोग अलग-अलग परंपराओं के अनुसार क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके अनोखे परंपराओं के बारे में विस्तार से।

ऑस्ट्रिया

अगर हम बात ऑस्ट्रिया की करें तो ऑस्ट्रिया के लोग क्रिसमस के खास मौके पर क्रिसमस ट्री खास तरीके से सजाते हैं। बता दे कि यहां क्रिसमस ट्री को कोई भी नहीं सजा सकता है। क्रिसमस ट्री वहीं सजाते हैं जिनका बाल सुनहरा हो। आप भी सोच कर हैरान हो रहे होंगे लेकिन यह बात सच है। वहां के लोग इसी तरीके से क्रिसमस ट्री की सजावट करवाते हैं।

अमेरिका

how christmas is celebrated across the world

अमेरिका में क्रिसमस के दिन सभी की छुट्टियां होती हैं। साथ ही वहां के लोग काफी धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार को सेलिब्रेट करते हैं। वहां के लोग क्रिसमस के दिन चर्च अवश्य ही जाते हैं। चर्च से लौटने के बाद वहां की परंपराओं के अनुसार वहां के लोग मीठी चीजों का सेवन करते हैं। वहां क्रिसमस ट्री को काफी अच्छे तरीके से सजाते हैं। साथ ही यहां क्रिसमस ट्री के साथ ही बच्चों के लिए गिफ्ट भी रखा जाता है। सभी छोटे बच्चों को गिफ्ट दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:इन 5 खूबसूरत तरीकों से सजाएं अपना क्रिसमस ट्री

अर्जेंटीना

क्रिसमस के खास मौके को यहां के लोग काफी अलग तरीके से मनाते हैं। बता दे कि लोग शाम को पेपर की लालटेन बनाकर आसमान में उड़ाते हैं। पैराशूट बैलून भी यहां के लोग आसमान में शाम के समय उड़ाते हैं। यह परंपरा आज से नहीं बल्कि कई सालों से निभाया जा रहा है। यहां के लोग का मानना है कि ऐसा करने से प्रभु सारी इच्छाएं पूरी करते हैं।

इसे भी पढ़ें:क्रिसमस पर इन टिप्स की मदद से दें सीढ़ियों को नया लुक

यह विडियो भी देखें

भारत

अगर हम बात भारत की करें तो भारत में भी लोग क्रिसमस को काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। यहां के लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाते हैं। साथ ही हम चर्च भी जाते है और कैंडल जलाते हैं। क्रिसमस के दिन सभी की छुट्टी होती हैं ऐसे में कई लोग शाम में अपने परिवार के साथ घूमने भी जाते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।